जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों की ओर से रात भर चलाए गए अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. कश्मीर ज़ोन पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस के अनुसार तीनों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. तलाशी अभियान जारी है.
पुलिस के मुताबिक मारे गए तीनों आतंकवादी स्थानीय ही थे और ये लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे. इनमें से एक की पहचान जुनैद शीरगोजरी के तौर पर हुई है. कश्मीर के आईजी विजय कुमार के अनुसार जुनैद शीरगोजरी पुलिस के जवान रियाज़ अहमद की हत्या में शामिल था. रियाज़ अहमद की इसी साल 13 मई को हत्या की गई थी.
मुठभेड़ में मारे गए अन्य दो आतंकवादी की पहचान फ़ाज़िल नज़ीर भट और इरफ़ान मलिक के तौर पर हुई है. दोनों पुलवामा ज़िले के ही रहने वाले थे. आईजी कश्मीर के अनुसार इनके पास से बरामद हथियारों में दो एके-47 राइफ़ल, एक पिस्तौल शामिल है.
-एजेंसियां
- भोजपुरी-कजरी की सुरमयी शाम में संयुक्त निदेशक अभियोजन आगरा राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, घनश्याम गुप्ता को प्रभार - February 4, 2026
- आगरा पर ‘कोल्ड अटैक’: ओस की फुहारों और घने कोहरे ने बढ़ाई गलन, 4 साल का रिकॉर्ड टूटा, अगले दो दिन बारिश के आसार - February 4, 2026
- आगरा में हाई-प्रोफाइल ‘सोसाइटी वॉर’: पूर्व राज्य मंत्री नितिन गुप्ता और पत्नी समेत 10 पर केस, महिला से मारपीट का आरोप - February 4, 2026