Hathras (Uttar Pradesh, India)। कोरोना काल में सावधानी बरतना आवश्यक हो गया है, अपनी ही नहीं , बल्कि दूसरों की चिंता करते हुए सभी को मास्क पहंके ही घरों से बाहर निकलना चाहिए। सावधानी बरतना एक बड़ी प्रक्रिया है, जिसके तहत अगर हर कोई इसका पालन नहीं करेगा तो सभी को खतरा हो सकता है। इसीलिए सभी को मास्क ज़रूर पहनना चाहिए। कोविड संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति आसानी से फैल सकता है। मास्क पहनने से किसी संक्रमित व्यक्ति से हवा में मौजूद थूक के माध्यम से कोरोना वायरस श्वसन तंत्र में प्रवेश करने की संम्भावना कम हो जाती है। अगर व्यक्ति द्वारा सही तरीके से मास्क पहना जाये तो वायरस का शरीर के अन्दर जाने की सम्भावना अत्यन्त कम हो जाता है। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर बताते हैं कि मास्क को कभी भी बाहर की तरफ से हाथ ना लगाएं। मास्क को पीछे से उतारे और सेनिटीज़र का इस्तेमाल कर मास्क को डस्टबीन में डालें। मास्क उतारने के बाद हाथ सैनिटाइज करें।
मास्क पहनने समय आवश्यक बात
मास्क को पहनने से पहले अपने हाथों को अच्छें तरीके से धोने का कार्य करें। जो मास्क आप पहने वे आपके पूरे मुंह व नाक को अवश्य ढके चेहरे पर कही भी खाली जगह न बचें। मास्क को उल्टा करके कभी न पहनें। उसको दुबारा प्रयोग करने से पहले अच्छी तरह से घोकर अवश्य सूखा लें। सार्वजनिक स्थानों पर एक दूसरे व्यक्ति से एक मीटर की दूरी अवश्य बनाये रखे।
चेहरे से हटाते समय रखें आवश्यक बातों का ध्यान
मास्क को सदैव उसकी डोरी पकड़कर ही उतारें और तत्काल उसको साबुन के घोल में डाल दें। मास्क हटाने के बाद अपने हाथों को 40 सेकेण्ड तक धोयें। अगर कपड़े का मास्क प्रयोग कर रहे हैं तो उसको धोने के साथ सेनेटाइजर करें। आमतौर पर मास्क तीन प्रकार के होते है। सर्जिकल मास्क एन-95 मास्क और घर में बने सूती कपड़े का मास्क। इसके अलावा डिस्पोजेबल मास्क को कभी न धोएं न ही प्रयोग करने के बाद उसकेा बन्द कूड़ेदान में डाले। घर पर बने सूती कपड़े के दुबारा प्रयोग किये जाने मास्क को धोने के बाद ही उसका प्रयोग करना चाहिए।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026