नई दिल्ली। भारत आने वाले 26 जनवरी को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. हर साल की तरह देश के सभी राज्य अपने झांकी पेश करेंगे. इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी ‘विकसित भारत समृद्ध विरासत’ की थीम पर आधारित है. इसमें प्रदेश के विभिन्न विरासत की झलक दिखाई जाएगी. झांकी की ट्रेलर पर इस बार प्रारंभ में अयोध्या में बने प्रभु श्रीराम मंदिर और उसके ऊपर विराजे बालक भगवान राम की प्रतिमा होगी.
22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली झाकियां चर्चे में. इस साल उत्तर प्रदेश अपनी खास झांकी पेश करने जा रहा है. इसमें राज्य के विरासत के साथ-साथ विकास की झलक दिखेगी. प्रदेश की झांकी में सबसे आगे होगी राम मंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति होगी. उसके ठीक पीछे ट्रेलर पर कलश के प्रतीक के साथ दो साधुओं को दिखाया गया है.
महाकुंभ और माघ मेला
झांकी की ट्रेलर पर दिखाये गए साधुओं की झलक प्रयागराज में होने वाले माघ मेले एवं 2025 में होने वाले महाकुंभ के प्रतीक हैं. इसके पीछे हाल में शुरू हुई दिल्ली से मथुरा के बीत शुरू की गई दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर, जिसका नाम बदल कर ‘नमो भारत’ कर दिया गया है, कि झलक दिखाई गई है.
जेवर एयरपोर्ट की झलक
गड़तंत्र दिवस-2024 को उत्तर प्रदेश की झांकी में अगली तस्वीर दुनिया के चौथे सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट ‘जेवर’ (Jevar Airport) की तस्वीर लगी हुई है. मालूम हो कि जेवर एयर पोर्ट अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफ़ील्ड हवाई अड्डे के रूप में भी जाना जाता है, यह प्रदेश के गौतम बौद्ध नगर जिले में अवस्थित है.
– एजेंसी
- शिवाजी महाराज का शौर्य, आगरा प्रवास और ब्रज की संस्कृति बनेगी आकर्षण: ताज नगरी में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% निर्माण कार्य पूरा; पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया निरीक्षण - October 16, 2026
- आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा 18 अक्टूबर को, देश-विदेश से पहुंच रहे सतसंगी - October 16, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026