डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. उत्तर भारत के प्रथम पक्षी घर का शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कपोत उड़ाकर किया। इसके साथ ही पक्षियों ने आश्रय लेना शुरू कर दिया है। गुजरात शैली में बना यह पक्षी घर दर्शनीय है। कोठी मीना बाजार चौक के निकट यह पक्षीघर साध्वी ब्रह्मकला जी की स्मृति में आगरा विकास मंच और प्रसिद्ध शू एक्सपोर्ट कंपनी वॉन व्लेक्स जर्मनी ने मिलकर बनाया है। नगर निगम आगरा ने स्थान उपलब्ध कराया है। आगरावासी इस बार जनकपुरी के साथ पक्षी घर भी देख सकते हैं।
300 पक्षियों का निवास स्थल
पक्षीघर साढ़े छह मंजिल का 70 फीट ऊंचा है। इसमें 3000 पक्षी एक साथ निवास कर सकते हैं। इसके प्रथम तल में पक्षियों के लिए दाना डाला जाएगा। इसके दूसरे तल पर पक्षियों के विश्राम का स्थल है। इसके बाद की मंजिल में पक्षियों का निवास स्थल है। सबसे ऊपर वायु यंत्र के द्वारा नृत्य करता हुआ मोर का स्टेचू लगाया गया है जिससे बड़ा पक्षी अन्य छोटे पक्षियों के पास आकर नुकसान न पहुंचा सके।

बारिश, आंधी, तूफान से सुरक्षा
देखा गया है कि बारिश, आंधी, तूफान में पक्षियों की सर्वाधिक मौतें होती है। इस पक्षी घर में आकर पक्षी पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। आपातकाल में अपनी सुरक्षा कर सकेंगे।
महापौर ने सराहा
इस मौके पर महापौर ने कहा कि आगरा विकास मंच ने पक्षियों की सेवा के लिए घर बनाकर बड़ा काम किया है। साथ ही गौसेवा और कुत्तों की सेवा करने वालों को धन्यवाद है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगरा अगली बार स्वच्छ वायु प्रदान करने में देश में प्रथम आएगा।

पक्षी अस्पताल भी खोला जाएगा
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहरा कि यहां पक्षी अस्पताल भी खोला जाएगा, जहां कोई भी घायल पक्षी लाकर इलाज करवा सकता है। संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि यह पक्षीघर रिकॉर्ड 17 दिन में बनाया गया है। वैसे तीन माह तक लगते हैं। मंच पर पार्षद शरद चौहान और रेनु गुप्ता भी उपस्थित रहे। आशीष जैन, ध्रुव जैन, ममता जैन, कविता जैन आदि ने स्वागत किया।
उद्घाटन पट्टिका का अनावरण
इससे पूर्व अतिथियों ने उद्घाटन पट्टिका का अनावरण किया। उनका साथ राजकुमार जैन, सुनील कुमार जैन, विजय सेतिया, कलमचंद जैन, ध्रुव जैन ने दिया। मंच के महामंत्री सुशील जैन ने संचालन किया। महेंद्र जैन ने सेवाभाव से परिपूर्ण भजन सुनाया।

उल्लेखनीय उपस्थिति
इस अवसर पर प्रसिद्ध सर्जन डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विजय कत्याल, जनकपुरी के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, कमलचंद जैन, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, क्षेत्र बजाजा कमेटी के राजीव अग्रवाल, समर्पण ब्लड बैंक के निदेशक योगेश कंसल, लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, अरविंद शर्मा गुड्डू, राकेश जैन पर्दे वाले, नवल किशोर, विजय गोयल, विजय सामा, शांतिदूत बंटी ग्रोवर, अजय दूगड़, दुष्यंत जैन, अजय चौरड़िया, पारस पर्ल्स के रोबिन जैन, प्रेम ललवानी, गौरव ललवानी एडवोकेट, रंजीत सामा, सूरज बंसल, मुनेंद्र जादौन, जयकुमार गुप्ता, मृदुल पाठक सीए, अतिन जैन, कविता धीरावाल, पूर्वा जैन, डॉ. संध्या अग्रवाल, संजीव जादौन, विजय सेतिया, अजीत जैन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- अखिलेश यादव का सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा तंज: बोले- ‘स्टूल से कुर्सी पर तो बैठा दिया, पर हाथ उठाने की इजाजत नहीं दी’ - October 8, 2026
- संभल में अनोखी अंतिम यात्रा: 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा में सबसे आगे चले पालतू हाथी ‘मोहन’ और ‘परमा’, वीडियो हुआ वायरल - October 8, 2026
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026