साल 2001 में अपनी पहली फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से हिंदी सिनेमा में खुद का खास मुकाम हासिल करने वालीं एक्ट्रेस दीया मिर्जा किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। सिर्फ इतना ही नहीं किसी भी मसले पर बेबाक तरीके से अपनी बात को रखने के लिए भी दीया का नाम काफी जाना जाता है।
इस बीच दीया मिर्जा ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी करियर को लेकर खुलकर बात की है। इसके साथ ही अदाकारा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्हें किस चीज से सबसे ज्यादा डर लगता है।
करियर को लेकर बोलीं दीया मिर्जा
हाल ही में दीया मिर्जा ने फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान दिया से उनके फिल्मी करियर को लेकर सवाल पूछा गया है, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने कहा है- ”अगर सच कहूं तो मैं इस फिल्म इंडस्ट्री में बिना किसी तैयारी के साथ आई थी। मैंने जो कुछ भी सीखा है, यहीं काम कर के सीखा है। अभिनय की ठोस शिक्षा आपको आपकी आवाज के रचनात्मक स्तर और विकल्पों को परिभाषित करने में मदद करती हैं।
करियर के शुरुआती दौर में कुछ फिल्मों की पसंद डर के कारण से बनी थीं, क्योंकि मैं अपनी आवाज को लेकर काफी नर्वस महसूस करती थी। हालांकि अब यही मेरी ताकत बन गई है।” इस तरह से फिल्मी करियर को लेकर दीया मिर्जा ने अपनी राय रखी है।
बता दें कि 23 साल के फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने बतौर एक्ट्रेस ‘तमको न भूल पाएंगे, दस लगे रहो मुन्ना भाई, संजू और थप्पड़’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। कुछ समय पहले ही दीया फिल्म ‘धक-धक’ में भी नजर आई हैं।
दीया मिर्जा को सताता है इस बात का डर
अपनी बात को आगे रखते हुए दीया मिर्जा ने इस बात का खुलासा भी किया है, उन्हें किस चीज का सबसे अधिक डर लगता है। एक्ट्रेस ने कहा है- ”जब मैं छोटी थी तो मुझे किसी भी चीज को खोने का डर हमेशा सताता था।
इतना ही नहीं, इडस्ट्री में उम्रदराज होने की वजह से अवसर खोने के डर रहता है।” इसके अलावा बतौर एक्ट्रेस असुरक्षित मामलों को लेकर अदाकारा ने बताया है कि वह फेक न्यूज़ से बड़ा ही घबराती हैं।
-एजेंसी
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026