शादी का सीजन चल रहा है. हर महीने कहीं न कहीं शादी अटेंड करने जाना पड़ता है. पार्टी के इस दौर में शराब का चलन भी काफी बढ़ गया है. कुछ लोग इतनी ज्यादा शराब पी लेते हैं कि हैंगओवर जल्दी नहीं उतर पाता है. ऐसे में खुद पर कंट्रोल नहीं रहता और कई बार तो इस वजह से शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है. कई बार तो ऐसा भी लगता है कि नशा उतर गया है लेकिन अल्कोहल पूरी तरह डाइजेस्ट नहीं होता और कई तरह की परेशानी पैदा कर देता है.
हैंगओवर से सिरदर्द, आंखों का लाल होना, मांसपेशियों में दर्द, ज्यादा प्यास लगना, बीपी बढ़ना, कंपकपी, पसीना, हिचकी जैसी समस्याएं होने लगती है. मानसिक तौर पर भी कई प्रॉब्लम्स हमारे सामने आते हैं. ऐसे में अगर आप शराब का नशा उतारना चाहते हैं तो ये 5 घरेलू नुस्खे (Hangover Home Remedy) आपके काम आ सकते हैं..
नींबू
शराब का नशा उतारने में लेमन जूस काफी मददगार होता है. लेमन टी पीने से भी हैंगओवर उतर जाता है. यह अल्कोहल को जल्दी से सोख लेता है और तुरंत राहत दे देता है. एक गिलास ठंडे पानी में नींबू का रस मिलाने से नशा उतर जाता है.
अदरक
अदरक में बेचैनी खत्म करने वाले औषधीय गुण पाए जाते हैं. शराब का नशा उतारने में भी यह काफी काम आता है. अदरक अल्कोहल को अच्छे से डाइजेस्ट कर देता है, जिससे हैंगओवर उतर जाता है.
पुदीना
गर्म पानी में पुदीना की 3 से 4 पत्तियां डालकर पीने से शराब का नशा छूमंतर हो जाता है. इसके इस्तेमाल से पेट का एयर डिसऑर्डर दूर हो जाता है और आंतों को काफी आराम पहुंचता है. हैंगओवर उतारने के लिए पुदीना सबसे सरल उपाय है.
शहद
अल्कोहल के दुष्परिणाम को दूर करने में शहद कारगर होता है. इसमें मेटाबोलिज्म को तेज करने की क्षमता होती है, जिससे अल्कोहल आसानी से पच जाता है और हैंगओवर उतर जाता है.
फ्रूट्स
हैंगओवर उतारना है तो फ्रूट्स भी फायदेमंद होते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सेब और केला शराब के नशे को दूर करने में काफी हेल्पफुल होते हैं. सिरदर्द में सेब काफी फायदेमंद होता है. बनाना शेक को शहद के साथ मिलाकर लेने से हैंगओवर उतर जाता है.
- अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की रणनीति - June 12, 2026
- आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों का बिगुल, दीक्षांत समारोह के बहिष्कार और आंदोलन का ऐलान - June 12, 2026
- Agra News: कोर्ट की सख्ती के आगे झुकी पुलिस, वारंटी महिला को ‘थर्ड डिग्री’ देने वाले 4 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज - June 12, 2026