लखनऊ। उत्तर प्रदेश का मौसम में तेजी से बदलाव आने वाला है। लोगों को तेज धूप और चल रही गर्म हवाओं से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में आंधी-तूफान आने वाला है। साथ ही 14 जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को प्रदेश के 30 जिलों और शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं। वहीं, बादलों की आवाजाही से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट प्रदेश भर में दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है।
बहरहाल, प्रदेश में जबरदस्त तपिश और लू के थपेड़ों की वजह से जनजीवन पर असर पड़ा है। लोग दोपहर के समय घरों और दफ्तरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई जिलों में हल्की बारिश पड़ सकती है। वहीं, कुछ जिलों में तेज हवाएं भी चलेंगी।
दरअसल, बीते बुधवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान 40 डिग्री से अधिक से अधिक तापमान प्रयागराज में 44.5 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 45.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी पारा दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे कम तापमान मुजफ्फर नगर में 17.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026