Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा में चोरों ने चांदी कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए 25 लाख की चोरी की है। घर में रखी तिजोरी के अलावा पूरे घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित कारोबारी के मुताबिक चोरी करने के बाद चोरों ने घर में पार्टी भी की।
चोरी की यह वारदात नाई की मंडी थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में चांदी कारोबारी अनिल जैन की आलीशान कोठी में घटित हुई है। इस वारदात के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। पॉश कॉलोनी में हुई वारदात के बाद लोग डरे हुए हैं। लोग पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
चांदी कारोबारी अनिल जैन ने बताया कि बेटी की सगाई करने के लिए परिवार के साथ भावनगर, गुजरात गए थे। कॉलोनी में रहने वाले भाई को घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी दे गए थे। आज सुबह परिवार के लोग घर वापस लौटे तो घर की तस्वीर देखकर दंग रह गए। घर के टूटे हुए ताले देखकर कारोबारी अनिल जैन के होश उड़ गए। कारोबारी अनिल जैन घर के जिस भी कमरे में गए, वहां चोरों ने उत्पात मचा रखा था। चोरों ने घर में रखी सभी अलमारियों के ताले तोड़ डाले। कमरे में रखी तिजोरी को साफ कर दिया।
अनिल जैन ने बताया कि चोरों ने करीब 20 से 22 ताले तोड़े हैं। चोरों ने घर के अंदर पार्टी भी की है। घर के अंदर आराम से खाना खाया, पार्टी की और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
- भ्रष्टाचार की आड़ में शराब की दुकान: आगरा के भावना एस्टेट मॉल में नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ - April 18, 2025
- मशहूर उद्योगपति पूरन डावर की हिंदी वायोग्राफी ‘संघर्ष …सफलता से समर्पण तक ’ का दिल्ली में लोकार्पण - April 18, 2025
- Agra News: अवैध वसूली का विरोध करने पर दबंगों ने ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार - April 18, 2025