दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप अपने पहले सफर पर निकल पड़ा है. अमेरिका में फ्लोरिडा के मियामी में रविवार को इसका उद्घाटन किया गया.
‘आईकन ऑफ़ द सीज़’ नाम का ये क्रूज शिप 365 मीटर (1,197 फ़ीट) लंबा है. इसमें 20 डेक हैं और इसमें एक साथ 7,600 पैसेंजर यात्रा कर सकते हैं.
यह क्रूज रॉयल कैरिबियन ग्रुप का है. अपनी पहली यात्रा के दौरान क्रूज शिप सात दिन का दौरा पूरा करेगी. इस शिप में सात स्वीमिंग पूल हैं. इसके अलावा इसमें छह वाटरस्लाइड, 40 रेस्त्रां, बार और लाउंज हैं.
शिप में सेंट्रल पर्क नाम का एक छोटा बगीचा भी है जिसमें असली पेड़-पौधे लगाए गए हैं. इस पार्क के ऊपर एक तैराक की मूर्ति लगाई गई है.
हालांकि पर्यावरणवादी इस शिप का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि एलएनजी से चलने वाली ये शिप समुद्र में भारी मात्रा में मिथेन उत्सर्जित करेगी.
जहाज़ों में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक मरीन फ्यूल की तुलना में एलएनजी बेहतर है और कम प्रदूषण फैलाता है लेकिन इसके लीक होने की संभावना रहती है.
लेकिन रॉयल कैरिबियन ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा है कि आधुनिक शिप के इंटरनेशनल मैरीटाइम स्टैंडर्ड के हिसाब से ये शिप 24 फीसदी कम गैस उत्सर्जित करता है.
-एजेंसी
- प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस टैंक फटा, छत गिरने से मलबे में दबे 15 से ज्यादा मजदूर - March 23, 2026
- सफेदपोश अपराधियों की नई पौध: चंबल के युवाओं में बढ़ता गैंगस्टर कल्चर, रईसी के चक्कर में अपराध के सिंडिकेट से जुड़े तार - March 23, 2026
- Agra News: ऑटो चालक की गंदी नीयत भांप 12 साल की छात्रा ने चलते ऑटो से लगाई छलांग; अस्मिता बचाने को जान पर खेली मासूम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस - March 23, 2026