अयोध्या। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद सोमवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर बेबाक बयान दिया।
संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी सौभाग्यशाली है कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ है और भाजपा भी उतनी ही सौभाग्यशाली है कि निषाद पार्टी उसके साथ है। उन्होंने नाव और नाविक का उदाहरण देते हुए कहा कि “हम नाव वाले लोग हैं। चुनाव बाद में आते हैं, लेकिन जिसने नाव में बैठकर धोखा दिया, उसे जनता ने पहचान लिया है। अब नाव में भाजपा बैठी है और जब से हम भाजपा के साथ आए हैं, तब से दोनों ही पक्ष सौभाग्यशाली हुए हैं।”
राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर बोलते हुए संजय निषाद ने कहा कि भाजपा की सरकारें पहले भी बनीं, लेकिन राम मंदिर का निर्माण तब हुआ, जब भगवान राम के बाल सखा निषादराज की परंपरा से जुड़ी पार्टी भाजपा के साथ आई। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता और ऐतिहासिक न्याय का प्रतीक बताया।
उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या का सौभाग्य पूरी दुनिया जानती है। यह त्रेता युग की पावन धरती है, जहां भगवान राम ने निषादराज को गले लगाकर मर्यादा और प्रेम का संदेश दिया था। उसी समरसता से रामराज्य की स्थापना हुई और सुख-शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ।
संजय निषाद के इस बयान को आगामी राजनीतिक समीकरणों और एनडीए के भीतर सामाजिक संतुलन के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
- पुलिस की आड़ में चल रहा है गुंडों का राज… सादाबाद में बीएसपी नेता आकाश आनंद ने कानून व्यवस्था और विज्ञापनों के खर्च को लेकर योगी सरकार को घेरा - August 10, 2026
- आगरा में सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब: शिवालयों में गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे, तड़के से शुरू हुआ जलाभिषेक - August 10, 2026
- आगरा के बासौनी में जमीन विवाद का खूनी अंजाम: भाजपा मंडल अध्यक्ष व प्रधान के चाचा की इलाज के दौरान मौत, गांव में भारी तनाव - August 10, 2026