Agra, Uttar pradesh, India. शनिवार की दोपहर जैतपुर के नहटोली गांव में चेकिंग कर रही बिजली विभाग की टीम पर हमला हो गया। लाठी डंडों से हुए हमले में जेई होशराम सिंह समेत टीम ने भाग कर जान बचाई।हमले में संविदा कर्मी नरायन शर्मा घायल हो गया। जैतपुर पुलिस ने घायल का मेडीकल कराया है।
जेई होशराम ने जैतपुर थाने में दी तहरीर में कहा कि संयोजन विच्छेदन एवं कटिया हटाओ परिवर्तक बचाओ अभियान के तहत शनिवार दोपहर करीब एक बजे टीम नहटोली गांव में चेकिंग कर रही थी। टीम में उनके अलावा प्रवेन्द्र कुमार, अविलाख सिंह, माधव सिंह, श्यामेन्द्र शर्मा, नरायन शर्मा आदि शामिल थे। इसी दौरान 4 नामजद समेत 6 लोगों ने लाठी डंडों एवं लोहे की सरिया से हमला बोल दिया। हमले में सिर में सरिया प्रहार से नरायन शर्मा घायल हो गये। जबकि टीम ने भाग कर अपनी जान बचाई। जैतपुर पुलिस ने घायल संविदा कर्मी का मेडीकल कराया है।
- श्री हनुमत जयंती महोत्सव: आगरा में दिखेगा उज्जैन सा नजारा, बाबा महाकाल की पालकी और 551 किलो फलों के डोले संग निकलेगी शोभायात्रा - March 30, 2026
- आगरा में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ: रिटायर्ड शिक्षक से ₹25 लाख की ठगी, ठगों ने दी आतंकियों से संबंध की धमकी - March 30, 2026
- मुगलों से किला फतह करने वाले वीरों को कब मिलेगा सम्मान? आगरा में प्रतिमा स्थापना के लिए जाट महासभा ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन - March 30, 2026