आगरा। थाना चित्राहाट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पुरा चतुर्भुज में घूरा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला आपसी संघर्ष तक जा पहुंचा। इस झगड़े का वीडियो भीसोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक युवक अवैध बंदूक लहराते हुए दूसरे पक्ष को गोली मारने की धमकी देता नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मामूली कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष का युवक अवैध हथियार के साथ मौके पर पहुंचा और खुलेआम धमकी देने लगा। उसका यह वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक की पहचान करते हुए उसे अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026