शमसाबाद। खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से खलबली मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से लकड़ी के गेट जलकर राख हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
आज रात करीब 8:00 बजे मुकेश शर्मा पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा गांव गढ़ी थाना निवासी के घर में रिश्तेदारों के लिए दूसरी मंजिल पर खाना तैयार हो रहा था। मुकेश शर्मा की बेटी की 20 फरवरी को बारात आनी है। इसी को लेकर घर में भारी संख्या में रिश्तेदार मौजूद थे। खाना बनाते समय अचानक से सिलेंडर लीक होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के लिए वहां पर मौजूद घर के सदस्यों ने काफी प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
घर में चीख पुकार मच गई। आग देखकर ग्रामीण व राहीगीर भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद घर को पूरी तरह से खाली कर दिया गया। इसी दौरान मकान की दूसरी मंजिल पर सिलेंडर धू-धू कर जलने लगा। इसी दौरान एक छोटा बच्चा दूसरी मंजिल पर सोता रह गया। जिसे लेने के लिए मुकेश शर्मा ऊपर गए उस समय कमरों के लकड़ी के गेटों में आग जल रही थी। जिसमें मुकेश शर्मा भी हल्के-फुल्के झुलस गए।
आग से गेटों के साथ-साथ घर में रखे कपड़े भी जल कर राख हो गए। आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
- हॉरर क्वीन अदा शर्मा की ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ: हैलोवीन पर अभिनेत्री लेकर आ रही हैं डरावनी शॉर्ट फिल्मों की रोमांचक सीरीज़ - November 6, 2026
- रामायण के विशेष प्रीमियर में शामिल हुईं अभिनेत्री शीना चौहान: नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए और सशक्त रूप की कल्पना की सराहना - November 6, 2026
- हरदोई में क्विज प्रतियोगिता के जरिए फाइलेरिया के प्रति जागरूकता: एपीएस डिग्री कॉलेज में ‘कौन बनेगा फाइलेरिया चैंपियन’ का आयोजन - November 6, 2026