नई दिल्ली/नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई। नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया और एक्यूआई स्तर में कमी आई है।
नोएडा में सुबह से बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुरुआती समय में बारिश तेज रही, जबकि बाद में हल्की बारिश और बादलों का घेरा बना रहा। नोएडा में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।
करीब 11 बजे के बाद बारिश तेज हो गई, जिससे कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के चलते दफ्तर जाने वाले लोगों को ट्रैफिक और आवागमन में दिक्कत हुई।
मौसम विभाग ने पहले ही 23 जनवरी को बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया था। अनुमान है कि बारिश के बाद दिन का तापमान गिरकर 19 से 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके चलते आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ सकती है।
- गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस की 52 घंटे की संगीतमय प्रस्तुति: गायिका मधुश्री और संगीतकार रॉबी बादल की अनूठी पहल का टीजर लॉन्च - October 15, 2026
- चेम्बूर जिमखाना क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026: मेगा ऑक्शन के साथ हुआ शानदार आगाज, एक्ट्रेस डोनल बिष्ट और गायिका सिमरन भारद्वाज ने बिखेरा जलवा - October 15, 2026
- बिना बोले आंखें बयां करती हैं हर जज्बात: अभिनेत्री शीना चोहान ने बताया अपनी खास अभिनय शैली का राज - October 15, 2026