Advocate for Mukhtar Ansari : पंजाब सरकार (Punjab Government) की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Government) ने माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को वकील देने के मामले में बड़ा फैसला लिया है। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के वकीलों की फीस के 55 लाख रुपये पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह (Former CM Amarinder Singh) और पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा (Former Jail Minister Sukhjinder Randhawa) से वसूले जाएंगे। भुगतान न करने की स्थित में उनकी पेंशन से पैसा काटा जाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) ने आज रविवार, 1 जुलाई को कहा कि अंसारी को पंजाब जेल में रखने पर हुए 55 लाख रुपये का भुगतान राज्य सरकार नहीं करेगी। यह पैसा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह (Former CM Amarinder Singh) और पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा (Former Jail Minister Sukhjinder Randhawa) से वसूला जाएगा। मान ने आगे कहा कि यदि वे दोनों पैसे का भुगतान करने में विफल रहते हैं, तो उनकी पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाएं रद्द करके इसकी वसूली की जाएगी।
- आगरा के पिनाहट में मचा हड़कंप: अमोनिया गैस की बदबू से गांव में मचा हड़कंप, डीएम और एडिशनल सीपी ने संभाली कमान - March 13, 2026
- मोबाइल के लिए झगड़ा और फिर मौत: पति के काम पर जाते ही गर्भवती विवाहिता ने लगाया फंदा, आगरा के सीकरी में मची सनसनी - March 13, 2026
- फतेहपुर सीकरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: होली पर सूने घर को खंगालने वाला ‘असगर’ गिरफ्तार, सोने की चेन और अंगूठियां बरामद - March 13, 2026