Agra (Uttar Pradesh, India)। राष्ट्रीय वंचित पार्टी (Rastriya vanchit Party) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 2022 के विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Election) को देखते हुए बड़ा प्लान बनाया है। 2016 के विधानसभा चुनाव में पार्टी 196 विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर चुकी है। लोगों के सकारात्मक रुख को देखते हुए इस बार पार्टी में उमंग और उत्साह का है। यह खुलासा राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव (Rastriya vanchit Party president Sushil Kumar Yadav) ने लाइव स्टोरी टाइम से होटल भावना क्लार्क्स में बातचीत के दौरान किया। श्री यादव इस समय उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस समय आगरा (Agra) में हैं। जनता की नब्ज टटोल रहे हैं। वंचितों से संपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को समझा रहे हैं कि कैसे काम करना है। यहां प्रस्तुत हैं बातचीत के मुख्य अंशः-
Live Story time: क्या उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए दौरा कर रहे हैं?
Sushil Kumar Yadav: यूपी में हमारी पार्टी के 11 कार्यालय हैं। 12वां प्रदेश कार्यालय आगरा में खुल रहा है। 196 विधानसभा क्षेत्रों में 2016 से काम करना शुरू कर दिया था। अब तो 300 विधानसभा क्षेत्रों में काम है। पूरी मजबूती के साथ पार्टी विस्फोट करेगी।
Live Story time: क्या किसी पाटी से समझौता करने वाले हैं?
Sushil Kumar Yadav: जो हमारी विचारधारा को मानेगा, वंचितों की सोचेगा, उसके साथ जाने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन इतने सक्षम जरूर हैं कि उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ सकते हैं।
Live Story time: यूपी में 75 जिले हैं। क्या हर जिले में पार्टी का संगठन है?
Sushil Kumar Yadav: 196 विधानसभा क्षेत्रों में विधासभा अध्यक्ष हैं, बूथ टीम है। जिसके पास बूथ टीम है, उससे क्या प्रश्न करना। बूथ टीम है तो संघर्ष करेगा। हार-जीत छोड़ दीजिए। चुनाव तो बड़े-बडे नेता हार जाते हैं। राजा साहब ग्वालियर से हार गए। दिग्विजय साहब भोपाल से हार गए। इंदिरा गांधी, राजनारायण से हार गईँ। हार-जीत तो बड़ी छोटी सी बात है। हम किसी को हराने नहीं आए हैं। मेरी लड़ाई को हार और जीत में सीमित मत कीजिए। जो हमें लगता है गलत है, उसे ठीक करना है।
Live Story time: आपका मुकाबल यूपी में भाजपा, सपा, बसपा से होगा, कैसे करेंगे?
Sushil Kumar Yadav: मेरा मुकबला किसी पार्टी से नहीं है। मेरा मुकाबला गलत से हो। जो गलत है, उसे ठीक करना है। कितना कर पाएंगे, यह परिणाम बताएगा।
Live Story time: तीनों-चारों पार्टियों कोई गलत है क्या?
Sushil Kumar Yadav: आप अनजान न बनें। आप तो पत्रकार हैं। अभी तक आपको ये मालूम ही नहीं पड़ा कि इन पार्टियों मे कोई गलत है तो मैं चाहूंगा आप पैनी नजर रखें।
- Quiétude et Grandes Victoires chez Lizaro Casino en France - September 5, 2026
- Kunkku kasino 2026: Pelivalikoima ja verovapaa kasino - September 4, 2026
- Glorion Casino – Il Regno dei Premi e dei Jackpot in Italia - September 4, 2026