Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. सत्यमेव जयते ट्रस्ट की ओर से संजय पैलेस स्थित सेवा कार्यालय C-9/11, थोक कपड़ा मार्केट पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। दिल्ली के आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डॉ. प्रवीन तिवारी व डॉ. साहिल कपूर ने 65 लोगों के स्वास्थ्य का निःशुल्क परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। यह पता चला कि आगरा के लोग हृदय और हड्डी रोगों से अधिक पीड़ित हैं।
शिविर में एक्सरे, ईसीजी, रेंडम ब्लड सुगर, बीएमडी तथा ब्लड प्रेशर की जांचें भी निःशुल्क की गई। सबसे अधिक मामले ईसीजी व हडि्डयों के थे। ट्रस्ट के महामंत्री गौतम सेठ, ट्रस्टी गजेन्द्र शर्मा ने जांच करने वाली डॉक्टर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर रवि बंसल, हरीश वासवानी, अनिल जैन, रवीन्द्र अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल की उपस्थिति रही। नर्सिंग स्टाफ में रिषभ त्यागी, नेहा, अरुण, चुन्नू, कोमल, तुषार आदि शामिल थे।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026