Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh. Bharat, India. हड्डी सर्जन (ऑर्थोपेडिक सर्जन) डॉ. नरेश अग्रवाल के घर में नरकंकाल मिला है। यह जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। आसपास के लोग नरकंकाल देखने लिए आ गए। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। लोग कहने लगे कि किसी की हत्या कर हड्डियां यहां रख दी गईं।
घटना अछनेरा कस्बा की है। कुछ माह पूर्व अछनेरा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने एक पुराना मकान डॉ. नरेश अग्रवाल से खरीदा था। वे इसे तुड़वा रहे थे ताकि नया मकान बनाया जा सके। पिछले दिन मकान को तोड़ते समय एक बक्सा मिली। मजदूरों को लगा कि बक्से में खजाना होगा। इस बक्से को खोलकर देखा तो इसमें हड्डिया मिलीं। मजदूरों ने हड्डियां देखीं तो घबरा गए। मजदूर काम छोड़कर भाग गए। उन्हें भूत-प्रेत का डर सताने लगा। फिर तो तमाम लोग मौके पर नरकंकाल देखने पहुंच गए। यह नरकंकाल अलग-अलग हड्डियों के रूप में है।
सूचना मिली तो अछनेरा पुलिस मौके पर पहुंची। बक्से को हडड्डियों के साथ सील किया। जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर प्रतीत होता है कि यह नकली नरकंकाल है। फिर भी विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। नरकंकाल असली हो या नकली, मीडिया को मसाला मिल गया है। लोग भी चटखारे लेकर चर्चाएं कर रहे हैं।
- Agra News: कुल्हाड़ा पहाड़ का संयुक्त निरीक्षण, यूपी सीमा में अवैध खनन के कोई संकेत नहीं - December 31, 2025
- मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में आगरा स्मार्ट सिटी की 39वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, ट्रैफिक सिस्टम व ‘मेरा आगरा’ ऐप पर विशेष जोर - December 31, 2025
- Agra News: लोकतंत्र के प्रहरी लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि - December 31, 2025