Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. श्री मनःकामेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में होने वाली ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव 2023 इस वर्ष बाबा के ग्रामीण संस्थान परिसर, ग्राम-गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमसाबाद रोड, आगरा पर कराने का निर्णय लिया गया है।
ग्राम-दिगनेर व आसपास के ग्रामवासियों ने रामलीला का अनुरोध किया है। इसके साथ ही लीलाओं को वृहद स्वरूप प्रदान करने के लिए, साथ-साथ युवा, बच्चे प्रभु श्रीराम की लीलाओं को देखकर अपने जीवन में बदलाव ला सकें, यह भी उद्देश्य है।

श्री रामलीला का मंचन नवरात्र के दिनों से प्रारंभ होगा। दशहरा रावण वध के पश्चात् प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ विराम पूर्ण होगा। रामलीला 15 अक्टूबर रविवार से शुभारंभ होकर 25 अक्टूबर 2023 तक आनंद प्रदान करेगी।
श्री मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि आयोजन में बढ़चढ़कर सम्मिलित हों। आसपास के गाँवों के विकास कार्यों को कराने का जिम्मा उठाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य की सबसे अधिक आवश्यकता है।

- छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला: बोले— ‘देश के युवाओं से माफी मांगें पीएम, छात्रों पर नहीं, हमलावरों पर हो कार्रवाई’ - July 27, 2026
- छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला: बोले— ‘देश के युवाओं से माफी मांगें पीएम, छात्रों पर नहीं, हमलावरों पर हो कार्रवाई’ - July 27, 2026
- ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ पर सपा का संकल्प, आरक्षण और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार - July 27, 2026