UP News: उत्तर प्रदेश में शनिवार को व्यापक स्तर पर वृक्षारोपरण अभियान चलाया गया। एक दिन में रिकॉर्ड 30 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे गए। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छाता मथुरा में जबकि, सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर में गंगा किनारे पौधरोपण कर इस महाभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही प्रदेश के सरकार के मंत्री समेत अन्य लोगों ने भी अलग—अलग जिलों में वृक्षारोपण का हिस्सा बने और पौधे लगाए। शाम पांच बजे तक प्रदेश में 30,21,51,570 पौधे रोपित किये गये, जोकि सरकार के लक्ष्य 30 करोड़ से 21 लाख से भी अधिक है।
नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में ‘पौधरोपण’ लोकपर्व का रूप ले चुका है।
प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उत्तर प्रदेश में आज एक दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधरोपण का कीर्तिमान बनाया गया।
‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः’ के भाव को आत्मसात कर सभी 18 मंडलों-75 जनपदों में…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 22, 2023
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने ट्वीट कर लिखा है कि, नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में ‘पौधरोपण’ लोकपर्व का रूप ले चुका है। प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उत्तर प्रदेश में आज एक दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधरोपण का कीर्तिमान बनाया गया। ‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः’ के भाव को आत्मसात कर सभी 18 मंडलों-75 जनपदों में अपूर्व उत्साह-उमंग-उल्लास के साथ जन-जन ने इस पुनीत कार्य में सहभाग किया। आज का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को ‘स्वच्छ-समृद्ध-हरित’ परिवेश प्रदान करने में सहायक होगा। इस अभिनंदनीय योगदान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संगठनों तथा शासन-प्रशासन सहित समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई-अभिनंदन।
माँ गंगा की पुण्य धार से सिंचित जनपद मुजफ्फरनगर स्थित शुक्रतीर्थ स्थान पर आज ‘वृक्षारोपण जन अभियान-2023’ के अवसर पर पौधरोपण किया।
वृक्ष केवल वृक्ष नहीं, विरासत भी हैं।
अपनी विरासत के सम्मान के लिए, मानवता के कल्याण के लिए आप भी पौधे लगाएं-पौधे बचाएं! pic.twitter.com/RyVGpWC484
पढ़ें :- UP News: जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने की ‘मेरा गोण्डा मेरी शान’ अभियान की शुरुआत
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 22, 2023
इन मंत्रियों ने यहां किया पौधरोपण
शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम में योगी सरकार के मंत्री अलग-अलग जनपदों में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज व कौशांबी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रायबरेली व बाराबंकी, काबीना मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व वन-पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना बिजनौर व मुजफ्फरनगर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या व अमेठी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना लखनऊ व गोरखपुर, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य झांसी व जालौन, वन-पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक सहारनपुर में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।
- शिवाजी महाराज का शौर्य, आगरा प्रवास और ब्रज की संस्कृति बनेगी आकर्षण: ताज नगरी में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% निर्माण कार्य पूरा; पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया निरीक्षण - October 16, 2026
- आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा 18 अक्टूबर को, देश-विदेश से पहुंच रहे सतसंगी - October 16, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026