
मुंबई (अनिल बेदाग) : एजिस वोपैक टर्मिनल्स लिमिटेड (“एवीटीएल” या “कंपनी”) इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव के संबंध में अपनी बोली/प्रस्ताव सोमवार, 26 मई, 2025 को खोलेगी। एंकर निवेशक बोली की तिथि शुक्रवार 23 मई, 2025 होगी। बोली/प्रस्ताव सदस्यता के लिए सोमवार, 26 मई, 2025 को खुलेगा और बुधवार, 28 मई, 2025 को बंद होगा। ऑफर का मूल्य बैंड 223 से ₹ 235 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 63 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 63 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियाँ लगाई जा सकती हैं।
₹ 10 अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों का कुल ऑफर आकार ₹ 28,000 मिलियन (₹ 2,800 करोड़ तक है, जिसमें केवल जारी किए गए शेयरों की इक्विटी का नया इश्यू शामिल है।
इक्विटी शेयरों की पेशकश कंपनी के 20 मई, 2025 के “रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से की जा रही है, जो रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, गुजरात अहमदाबाद (“आरओसी”) के पास दाखिल किया गया है और इन्हें बीएसई लिमिटेड (“बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (“एनएसई”) में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
-up18News
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026