मुंबई (अनिल बेदाग): जैसा कि ऋतिक रोशन ने कुछ दिन पहले वादा किया था कि एनटीआर का जन्मदिन इस बार धमाकेदार होगा — और उन्होंने वादा निभाया! वाईआरएफ के स्पाय यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का टीज़र आज रिलीज कर दिया गया।
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी।
‘वॉर 2’ वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की छठी फिल्म है, जिसकी पिछली सभी किश्तें जैसे ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर ज़िंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’, और ‘टाइगर 3’ सुपरहिट रही हैं।
टीज़र में जबरदस्त एक्शन, हाई-ऑक्टेन स्टंट और ऋतिक-एनटीआर की टक्कर ने फैंस को रोमांचित कर दिया है। फिल्म इंडस्ट्री में इस साल 2025 की सबसे बड़ी रिलीज़ माना जा रहा है।
Check out the teaser here –
-up18News
- गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव और मछली पकड़ने के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, चुनाव बाद मक्खी मारेंगे’ - September 28, 2026
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026
- श्री रामलीला कमेटी आगरा ने घोषित की 2026 की कार्यकारिणी: प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को मिली श्रृंगार की जिम्मेदारी - September 28, 2026