Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास मंच द्वारा प्रत्येक शनिवार को आयोजित किए जा रहे निशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर लोगों के लिए राहत का माध्यम बनते जा रहे हैं। इन शिविरों में जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में जांच और उपचार की सुविधा दी जा रही है।
31 मई को 20 मरीजों की जांच, 3 का चयन प्रत्यारोपण के लिए
बीते शनिवार, 31 मई को आयोजित शिविर में डॉक्टर विभांशु जैन द्वारा कुल 20 मरीजों की जांच की गई। इनमें से तीन मरीजों को जोड़ प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया, जिससे उन्हें आगे विशेष चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी।
फिजियोथेरेपी से मरीजों को राहत
शिविर में डॉक्टर अशोक कुशवाहा और डॉक्टर पंकज कुशवाहा ने फिजियोथेरेपी की सहायता से मरीजों को जोड़ों के दर्द से राहत पहुंचाई। मरीजों को व्यावहारिक रूप से व्यायाम के तरीके समझाए गए ताकि वे नियमित अभ्यास से अपने दर्द को नियंत्रित कर सकें।
रोगों से बचाव की भी दी जा रही जानकारी
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि मरीजों को सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि रोग से बचाव की जानकारी भी दी जाती है। उन्हें बताया गया कि पोषणयुक्त भोजन, नियमित व्यायाम और फिजियोथेरेपी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है।
हड्डी रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा शिविर
राजकुमार जैन और सुनील कुमार जैन ने यह भी बताया कि यह शिविर हड्डी और जोड़ रोगों से परेशान लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मंच का उद्देश्य जरूरतमंदों को समय रहते सही इलाज उपलब्ध कराना और उन्हें दर्दमुक्त जीवन की ओर अग्रसर करना है।
- ‘काशी भले डूब जाए पर गोरखधंधा न रुके’: वाराणसी में बीजेपी की हार पर अखिलेश ने सीएम योगी को घेरा - October 30, 2026
- आगरा में खेत का रास्ता रुकने से भड़का किसान परिवार: निर्माणाधीन बिजली टावर पर चढ़ा फौजी का बेटा, मची अफ़रातफ़री - October 30, 2026
- आगरा में PET-2026 की शुरुआत: कठिन सवालों में उलझे परीक्षार्थी, बारिश और ट्रैफिक से बेपटरी हुई शहर की रफ्तार - October 30, 2026