Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा बलदेव बिजली घर पर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। पांचवें दिन ऊर्जा मंत्री की बुद्वि शुद्धि को हवन किया गया। बलदेव बिजली घर एसडीओ कार्यालय से काम बंद करवा कर ताला बंदी कर दी। ऊर्जा मंत्री को धरने पर बुलाने को किसानों ने मांग की। सभी किसान व संगठन ऊर्जा मंत्री से नाराज दिखायी दिये।
प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की बेरूखी से किसानों व भाकियू ने आक्रोस
जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर पूर्व ब्लाक प्रमुख यतेन्द्र सिकरवार ने कहा पांच दिन से अनिश्चतकालीन धरना चल रहा है। किसानों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की बेरूखी से किसानों व भाकियू ने आक्रोस प्रकट किया। ऊर्जा मंत्री धरने पर आकर किसानों की मांगों को सुनकर समाधान करायें। धरना में जयपाल छौंकर प्रधान, हरपाल सिंह प्रधान, लेखराज सिंह पहलवान, उदयवीर सरपंच, अवधेश रावत, संदीप चौधरी, खुशी पहलवान, धर्मेन्द्र तोमर, रतनवीर चौधरी, निक्की मधुर, छोटू चौधरी, उमेश चौधरी, बलदेव अग्रवाल, गोपाल पांडेय, देवेश पाठक, अर्जुन सिंह, सुरेश परिहार, अर्जुन सिंह आदि थे।
- ताजनगरी में ‘दिवाली’ जैसा जश्न: पाकिस्तान को धूल चटाते ही झूम उठा आगरा, आधी रात तक गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - February 15, 2026
- आगरा एयरफोर्स स्टेशन में ‘PIA’ लिखा संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर - February 15, 2026
- आगरा में स्ट्रीट फूड वेंडर्स की बड़ी क्लास: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, 1000 वेंडर्स हुए प्रशिक्षित - February 15, 2026