Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। श्री अग्रवाल सभा, तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति, व अग्रवाल सभा महिला समिति की संयुक्त बैठक में आगामी अग्रसेन जयंती महोत्सव पर व्यापक चर्चा के बाद कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव सोशल नेटवर्किंग के सहयोग से कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार मनाने का निर्णय लिया गया।
अग्रसेन जयंती महोत्सव तीन दिवसीय होगा
विगत वर्षों में अग्रवाल सभा अपने कुल पुरोधा चक्रवर्ती सम्राट भगवान श्री राम के वंशज महाराजा श्री अग्रसेन का जयंती महोत्सव सर्व समाज के सहयोगार्थ आठ दिवसीय महोत्सव मनाता आ रहा है। किंतु इस वर्ष संक्रमण काल को देखते हुए यह जयंती महोत्सव तीन दिवसीय होगा। अध्यक्षता करते हुए अग्रवाल सभा के अध्यक्ष महावीर मित्तल ने बताया कि परंपरागत तरीके से 17 अक्टूबर को महाराज जी का पुष्पांजलि कार्यक्रम प्रातः 7 बजे अग्रवाल धर्मशाला कुशक गली, प्रातः 8 बजे अग्रवाटिका महाराजा अग्रसेन मार्ग स्वरस्वती कुंड, प्रातः 9 बजे महाराजा अग्रसेन चौक मसानी व प्रातः 10 बजे से तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित किया जाएगा।
आयोजन ऑनलाइन 16, 17 व 18 अक्टूबर को किया जाएगा
तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के मंत्री हेमंत अग्रवाल ने बताया कि पूर्व की भांति समिति द्वारा प्रातः 10 बजे से महाराज का भावपूर्ण पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें अग्रवाल सभा के अध्यक्ष द्वारा अग्रध्वजा रोहण व वैदिक रीति रिवाज व मंत्रोच्चारण के मध्य अग्रसेन जी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी बैठक में जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा महिला समिति की संयोजिका आशा अग्रवाल व पार्षद मीरा अग्रवाल ने कहा कि समाज की महिलाओं में अपने अग्रपुरोधा की जयंती को लेकर भारी उत्साह है इसको देखते हुए समाज के बच्चों व महिलाओं के लिए तीन दिवसीय सांस्कृतिक व भावनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से ऑनलाइन 16, 17 व 18 अक्टूबर को किया जाएगा।
संक्रमण काल में भी हर वर्ग व समाज की सेवा में तत्पर
जिसमें कई प्रतियोगिताएं नाटक, नृत्य, गायन, वादन व वाद विवाद प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम होंगे। जिसमें सजातीय समाज के सभी महिला व बच्चे भाग ले सकेंगे। बैठक का संचालन करते हुए अग्रवाल सभा के प्रधानमंत्री सुरेश चौधरी ने कहा कि 5000 वर्ष से भी पुराने अपने कुल के गौरवशाली इतिहास को सजोऐ आज अग्रवाल समाज इस संक्रमण काल में भी अपनी सेवा से हर वर्ग व समाज की सेवा में तत्पर हें इसी गौरवशाली परंपरा का प्रतीक होगी यह अग्रसेन जयंती।
महामारी से आर्थिक सामाजिक व शारीरिक रूप से समाज को भारी क्षति
बैठक में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा के संगठन मंत्री शशिभानु गर्ग ने कहा कि इस वैश्विक महामारी से आर्थिक सामाजिक व शारीरिक रूप से हमारे समाज को भारी क्षति हुई है इस महामारी से बचाव हेतु इस जयंती महोत्सव में कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन से इस महामारी से मुक्ति हेतु विशेष प्रार्थना की जाएगी व जो समाज के वरिष्ठजन इस महामारी के कारण आज हमारे बीच नहीं हैं उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष गोवर्धन दास नीनू, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, आय-व्यय निरीक्षक छगनलाल कागजी, प्रचार मंत्री योगेश गोयल, धर्मशाला समिति के उप मंत्री तुषार हाथी वाले, कोषाध्यक्ष किशोर मित्तल आदि उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता महावीर मित्तल ने की।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Free Spin e Offerte Speciali Disponibili per i Utenti Italiani su Betista Casino - November 1, 2026
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026