आगरा। समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एनएसके मोटर एंड कंट्रोल की सीएसआर परियोजना के तहत दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में पोषण आहार वितरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एडिशनल डिप्टी पुलिस कमिश्नर पूनम सिरोही, जे. हेमचंद्रन, एम. सेंथीनाथन, कार्तिकेयन एन, एनएसके मोटर एंड कंट्रोल के पदाधिकारियों और संस्था के सचिव मनीष राय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
एडीसीपी पूनम सिरोही ने कहा कि छह माह की उम्र के बाद बच्चों को पूरक आहार की आवश्यकता होती है। सही पोषण बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास दोनों के लिए आवश्यक है। उन्होंने माताओं से संतुलित आहार अपनाने और कुपोषण से बचाव के उपायों पर ध्यान देने की अपील की।
संस्था की अध्यक्ष डॉ. ईभा गर्ग ने बताया कि छह माह से दो वर्ष तक के शिशुओं के लिए नवंबर माह के अंतर्गत सूखे दूध के 300 डिब्बों का वितरण माताओं को किया गया। यह अभियान आगामी छह महीनों तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “यह पहल केवल दूध वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को स्वस्थ शुरुआत देने का प्रयास है।”
कार्यक्रम में एजुकेशन इनिशिएटिव के लर्नर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माताओं और परिवार की महिलाओं के लिए आयोजित ज्ञानवर्धक स्वास्थ्य सत्र में संतुलित आहार, बच्चों की देखभाल और पोषण संबंधी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन मनीषा गैलानी ने किया। इस अवसर पर विनीत दूबे, डॉ. सरोज प्रशांत, कुनाल गुप्ता, बरखा राय, अंकित खंडेलवाल, मानस राय, नवीन कुमार, सुरभि कुमारी, अश्लेष मित्तल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026