मुंबई, जुलाई 2025: “सिस्टम बदलना है, तो पहले सिस्टम का हिस्सा बनना पड़ता है!” एक दमदार लाइन जिसका हर लफ्ज़ असरदार है। यह उस तूफान का इशारा है, जिसे ‘गेम चेंजर’ लेकर आ रहा है। फिल्म ‘गेम चेंजर’ एक जबर्दस्त पॉलिटिकल थ्रिलर है, जहाँ एक ईमानदार अफसर भ्रष्ट व्यवस्था से अकेले टकरा जाता है।
सिवाजी और नायक: द रियल हीरो जैसी समाज को झकझोरने वाली फिल्मों के निर्माता एस. शंकर इस बार फिर एक ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जो सत्ता की जड़ों पर वार करती है। राम चरण और कियारा आडवाणी जैसे सुपरस्टार्स के साथ, यह फिल्म बनने जा रही है इस साल का सबसे ग्रैंड वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, रविवार 13 जुलाई, को रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।
यह कहानी है एक सच्चे, निडर आईएएस अधिकारी राम नंदन की, जो न तो दबाव में झुकता है और न ही साज़िशों से डरता है। उसका मकसद सिर्फ एक है- भ्रष्टाचार से सीधी लड़ाई, जिससे देश में बदलाव की ऐसी लहर उठे, जिसमें जनता की आवाज गूँज उठे। तेज़-तर्रार संवाद, दिल दहला देने वाले मोड़ और जबर्दस्त इमोशन्स से सजी यह फिल्म हर भारतीय के दिल को छू लेती है।
राम चरण इस फिल्म में दोहरी भूमिका में नज़र आते हैं, और दोनों ही किरदारों में उनकी आग और असर एक साथ झलकता है। वहीं कियारा आडवाणी फिल्म में ना सिर्फ ग्लैमर, बल्कि एक गहरा असर भी लेकर लाती हैं। एस. शंकर की सोच, उनका विज़न और सामाजिक चेतना इस फिल्म के हर फ्रेम में महसूस होते हैं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, यह बदलाव का ऐलान है।
सीटीमार डायलॉग्स और हर फ्रेम में दिखती भव्यता के साथ, ‘गेम चेंजर’ एक ऐसी सिनेमाई ब्लॉकबस्टर का एहसास जगाती है, जो सत्ता से सवाल करती है, इंसाफ की माँग उठाती है और अपनी ईमानदारी के साथ दर्शकों के दिलों में उतर जाती है। यह फिल्म कुछ ऐसा असर छोड़ जाती है, जिससे आप चाहकर भी नज़रें हटा नहीं पाते।
इस रविवार, 13 जुलाई को रात 8 बजे, देखिए ‘गेम चेंजर’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026