ट्विटर के टेकओवर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एलन मस्क ने अपने ही अंदाज़ में ट्विटर पर इसका एलान किया है. एलन मस्क ने ट्वीट करके लिखा है – ‘आज़ाद हुई चिड़िया.’
the bird is freed
— Elon Musk (@elonmusk) October 28, 2022
कई महीनों से चली कोशिशों के बाद एलन मस्क ने अब ट्विटर को टेकओवर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इसके साथ ही ख़बरें हैं कि उन्होंने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल को नौकरी से हटा दिया है. भारतीय मूल के पराग अग्रवाल आईआईटी बॉम्बे से पढ़े हैं और वे नवंबर 2021 में ट्विटर के सीईओ बने थे लेकिन ट्विटर के सह-संस्थापक बिज़ स्टोनने एक ट्विट में सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफ़ओ नेड सीगल और लीगल हेड विजया गडे का धन्यवाद किया है.
गुरुवार को एक ट्वीट कर एलन मस्क ने कहा था कि उन्होंने ट्विटर इसलिए ख़रीदा है क्योंकि वो मानवता की मदद करना चाहते हैं और ऐसा प्लेटफॉर्म मानव सभ्यता के भविष्य के लिए ज़रूरी है जहां विभिन्न मतों को स्वस्थ तरीके से बिना हिंसा के उठाया जा सके.
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026