Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। बलदेव बिजलीघर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा अनिश्वकालीन धरना चौथे दिन भी लगातार जारी रहा। चौथे दिन धरना भूख हडताल व अनशन के रूप में बदल गया। संगठन पदाधिकारियों व किसानों ने ऊर्जा मंत्री को खून से पत्र लिख कर आक्रोस प्रकट किया और धरने पर आकर उनकी समस्याओं को सुनने की बात कही। भाकियू टिकैत के साथ किसानों ने खून से लिखे पत्र को ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन महावन तहसीलदार महेश चंद्र को प्रदान किया।
सभी किसान इसको भूलेंगे नही, समय पर जबाब दिया जायेगा
संगठन पदाधिकारी व उपस्थित किसानों में ऊर्जा मंत्री के धरनास्थल पर न आने से अक्रोस दिखायी दिया। जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा अनिश्चितकालीन धरना लगातार चार दिन से जारी है। लेकिन ऊर्जा मंत्री का गृह जनपद के स्थान बलदेव धरनास्थल पर चार दिन तक न आना बडे शर्म की बात किसानों के लिये है। कोई भी जनप्रतिनिधि भी धरना पर नहीं आया है। यह किसान भाइयों को एक बहुत बडा सबक है। सभी किसान इसको भूलेंगे नही, समय पर जबाब दिया जायेगा।
धरना शनिवार से भूख हडताल अनशन में बदल गया
धरनास्थल पर आकर ऊर्जा मंत्री किसानों की बातों को सुने व समस्या का निराकरण करायें तब धरना समाप्त हो पायेगा अन्यथा नहीं होगा। लगातारी जारी रहेगा। ताराचंद गोस्वामी राष्ट्रीय लोकदल नेता ने धरना में पहुंच कर पूरा समर्थन दिया। धरना शनिवार से भूख हडताल अनशन में बदल गया। जिसमें उदयवीर सरपंच, जयपाल छौंकर प्रधान, लेखराज सिंह, हरपाल सिंह प्रधान, अवधेश रावत भूख हडताल पर बैठे। धर्मेन्द्र तोमर, संदीप चौधरी, निक्की मधुर, खुशी पहलवान, छोटू चौधरी, बलदेव अग्रवाल, उमेश चौधरी, देवेश पाठक, गोपाल पांडेय, सुरेश परिहार थे।
- देश की सुरक्षा से खिलवाड़: इंडियन नेवी का लांस नायक ISI के लिए कर रहा था जासूसी, यूपी ATS ने दबोचा - March 10, 2026
- आगरा में ‘सब्जी के राजा’ की बेकदरी: लागत 12 रुपये और मिल रहे सिर्फ 6, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को किसानों ने सौंपा ज्ञापन - March 10, 2026
- आगरा में ‘सब्जी के राजा’ की बेकदरी: लागत 12 रुपये और मिल रहे सिर्फ 6, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को किसानों ने सौंपा ज्ञापन - March 10, 2026