उज्जैन। इन दिनों देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त भगवान महाकालेश्वर के दर्शनों के लिए उज्जैन आ रहे हैं। पूजा और दर्शनों के दौरान भक्त भगवान महाकाल को सोना-चांदी के आभूषणों के साथ अन्य वस्तुएं भी अर्पित कर रहे हैं। महाकाल के ऐसे ही भक्त ने महाकाल को दो आम अर्पित किए। इनकी कीमत एक लाख 8 हजार रुपये बताई गई है।
विदेशी प्रजाति के हैं आम
जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी संकल्प परिहार ने भगवान महाकाल को ये आम अर्पित किए। यह आम ऑस्ट्रेलिया की आर 2, ई 2 तथा जापान की मियाजाकी प्रजाति के हैंlपरिहार से मिली जानकारी के अनुसार वे भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने महाकाल के आशीर्वाद से ही एक फार्म हाउस आरंभ किया है।
दस एकड़ जमीन पर फैले इस फार्म हाउस का नाम महाकाल हाइब्रिड फॉर्म है। इस फार्म हाउस में आम के करीब डेढ़ हजार पेड़ हैं। यहां आम की एक दर्जन से अधिक किस्में हैं।संकल्प के अनुसार वे हर वर्ष महाकाल मंदिर आकर भगवान को आम अर्पित करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत दो लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो बताई जाती है।
- Agra News: फतेहपुर सीकरी का सुपहरा गांव बना ‘रणभूमि’, नहर की गूल को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर - February 12, 2026
- बाराबंकी: जांच के बहाने पीड़िता पर ‘दिल’ हार बैठे दरोगा साहब, महिला ने CM पोर्टल पर की शिकायत - February 12, 2026
- अमेरिका न होता तो टुकड़े-टुकड़े हो जाता पाकिस्तान, आगरा में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा बयान - February 12, 2026