आगरा। फतेहपुर सीकरी कस्बा के मोहल्ला महादेव गली में शादी के बाद दुल्हन के घर आने के दूसरे दिन ही हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हो जाने से शादी वाले घर मे खुशी का माहौल मातम में बदल गया। बता दें 26 फरवरी को कस्बे के महादेव गली निवासी राजू पुत्र बल्लन का विवाह आगरा के धूलिया गंज निवासी सोनिया पुत्री स्वर्गीय मुन्नालाल के साथ आगरा में संपन्न हुआ था ।
शादी के बाद रामू अपनी दुल्हन को हंसी-खुशी 27 फरवरी को अपने घर लेकर भी आया। इसी हसी खुशी के माहौल में 28 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे दुल्हन सोनिया की यकायक हालत बिगड़ गई और ससुराली जनों उसे लेकर भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में गये, जहां चिकित्सकों द्वारा सोनिया को मृत घोषित कर दिया गया । इसकी सूचना उसके मांयका पक्ष को दी गई।
सूचना पर दुल्हन के भाई करन कुमार व अन्य भी सीकरी पहुंच गए तथा थाना पुलिस को सोनिया की मृत्यु के संबंध में पत्र दिया गया । वही शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत का मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा।
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026