गाजियाबाद: सास-बहू की लड़ाई के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। कई बार यह लड़ाई घर की दहलीज पार कर सड़क तक आ जाती है। सास पर कई बार बहू की प्रताड़ना का आरोप लगता है। लेकिन, गाजियाबाद के मोदीनगर में तो उल्टा हो गया। यहां पर बहू अपनी सास को बंदूक की नोक पर रखती थी। सास का गुस्सा फूटा। पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस ने तमंचा दिखाकर सास को डराने और उन पर रौब झाड़ने वाली बहू को गिरफ्तार कर लिया है। सास की शिकायत पर अरेस्ट की गई महिला के कब्जे से पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है।
यूपी में गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपनी बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि बहू अपने पास तमंचा रखती है, वो चंचल स्वभाव की है और उसकी बात भी नहीं मानती. महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे तमंचे और कारतूस के साथ अरेस्ट किया है. हैरानी वाली बात ये है कि पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वो अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखती है।
दरअसल, भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर में एक परिवार रहता है. इसमें 48 साल की महिला राजेश ने अपन बेटे सोनू की पत्नी निक्की (22 साल) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें उन्होंने कहा कि बहू चंचल स्वभाव की है. वो कई युवकों से बातचीत करती है. इतना ही नहीं जब ऐसा न करने के लिए कहो तो वो बात समझने के बजाय डराती और धमकाती है।
महिला ने शिकायत में ये भी बताया कि उसकी बहू अपने पास तमंचा भी रखती है. इसकी वजह से उनके घर में डर और दहशत का माहौल है. बहू की हरकतें देखते हुए घर में कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है. महिला की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस एक्शन में आई और उसके घर पहुंची।
- मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा और संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में आगरा पुलिस का बड़ा कदम, 2 से 6 नवंबर तक आयोजित होगी ‘सोशल बिहेवियर’ कार्यशाला - November 2, 2026
- जेल से रिहा होने के 40 मिनट बाद ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सपा नेता आजम खान; इसी हफ्ते होगी सुनवाई - November 2, 2026
- आगरा की पॉश कॉलोनी में नकाबपोश चोरों का तांडव: पीवीसी कारोबारी के घर से 500 ग्राम सोना पार; परिजनों को कमरों में किया बंद - November 2, 2026