राजीव गांधी जी द्वारा कराए गए विकास कार्यों के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा: आगरा कांग्रेस – Up18 News

राजीव गांधी जी द्वारा कराए गए विकास कार्यों के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा: आगरा कांग्रेस

POLITICS

Agra, Uttar Pradesh, India. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर आज एमजी रोड स्थित कार्यालय पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.

विचार गोष्ठी से पूर्व कांग्रेस जनों ने स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विचार गोष्ठी में अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने राजीव जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी जी ने हमेशा सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

चिल्लू ने कहा कि राजीव जी के कारण ही देश में दूर संचार क्रांति हुई, कंप्यूटर, मोबाइल फोन, लैप टॉप आज देश का अधिकांश नागरिक विशेष रूप से युवक युवतियों के जीवन व रोजगार का आवश्यक अंग बन गया है, जिसका पूरा श्रेय स्व. राजीव गांधी जी को जाता है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हाजी जमील उद्दीन कुरैशी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी राजीव गांधी ने बहुत विकास कार्य किए थे, नवोदय विद्यालय की पूरे देश में स्थापना के अलावा पंचायती राज्य,18 वर्ष के युवाओं को वोट डालने का अधिकार राजीव गांधी की प्रमुख उपलब्धियों में से हैं।

विचार गोष्ठी में डा. मधुरिमा शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, राजीव कांत सिंह, प्रदीप जैन सी ए, रेहान सैफी, सचिन चौधरी, जलाल उद्दीन एडवोकेट, बृजेश सरस, सोनू सक्सैना, अरुण सोनी, राजेन्द्र सोनकर, नूर अहमद एडवोकेट, नगीना चौधरी, याकूब शेख, आई डी श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किए।