मथुरा। लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश हो गया है। उधर मथुरा में हिंदू धर्म गुरु ने इसे लेकर पीएम मोदी को खून से पत्र लिखा है। मांग की है कि वक्फ की जमीन पर कॉलेज और अस्पताल बना दिए जाएं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खून से पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि वक्फ की जमीन पर कॉलेज और अस्पताल बना दिए जाएं।
दिनेश फलाहारी ने खून से लिखा है कि 1947 में हिंदुओं के लिए हिंदुस्तान दिया गया था और मुसलमानों के लिए जिन्ना ने पाकिस्तान मांग लिया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने हिंदुओं को हमेशा ठगने का काम किया है। कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड बनाकर हिंदुस्तान की बेशकीमती जमीन मुसलमानों को दे दी। आगे लिखा है कि आप हिंदुओं के गौरव हैं, आपसे ही उम्मीद बची है। वक्फ बोर्ड की इस अवैध संपत्ति की जांच करा कर इस पूरी संपत्ति को कॉलेज, अस्पताल और पुलिस क्वार्टर के लिए दे दी जाए, जिससे जन समुदाय उसका लाभ उठा सके।
उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति वक्फ बोर्ड का समर्थन करता है, वह देश विरोधी है। उन पर देशद्रोह की कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए, जिससे ये लोग पाकिस्तान में मजार और मस्जिद बना सकें और भाईचारा कायम कर सकें। ऐसे लोगों का हिंदुस्तान में कोई काम नहीं है। दिनेश फलाहारी ने पीएम मोदी को ट्वीट करके यह पत्र भेज दिया है।
बता दें यह वही दिनेश फलाहारी हैं, जिन्होंने तीन वर्ष पहले प्रण लिया था कि जब तक मथुरा वाली मस्जिद, श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से नहीं हट जाएगी, तब तक वह भोजन ग्रहण नहीं करेंगे। आज तक वे बिना भोजन के ही रह रहे हैं और जहां भी जाते हैं, नंगे पैर ही जाते हैं।
साभार सहित
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: केजरीवाल का यूपी सरकार पर हमला, SIT को बताया ‘फर्जी’ और ‘धोखा’ - June 25, 2026
- आगरा की अंग्रेजी पत्रकारिता ने खोया अपना ‘स्तंभ’: वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षाविद डॉ. नेविल स्मिथ का 86 वर्ष की आयु में निधन - June 25, 2026
- संगीत और आध्यात्म का मेल: अनुप जलोटा ने बताया- योग ने कैसे दी उनकी गायकी को नई ऊर्जा और फेफड़ों को मजबूती - June 25, 2026