उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा विधायक बृजेश रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में विधायक की दबंगई देखने को मिल रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है विधायक एक युवक को बाइक से धक्का देते हुए नीचे उतार देते हैं, जिसके बाद उसको तमाचा मार देते हैं। ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
भाजपा विधायक बृजेश रावत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ नजर आ रहे हैं और एक युवक को धक्का देते हुए बाइक से नीचे उतार देते हैं। इसके बाद उससे बाइक की चाबी मांगते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग व गाली देते नजर आ रहे हैं। यही नहीं उन्होंने युवक को एक थप्पड़ भी जड़ दिया। इस दौरान वीडियो बना रहे लोगों को धमकाते हुए जेल भेजने की धमकी देने लगे। हालांकि, अभी इस मामले में भाजपा विधायक को कोई बयान नहीं आया है।
https://x.com/LutyensMediaIN/status/1799411536680878459?t=dkyBKlZ3-QIRfpucmZTdgw&s=19
यूपी कांग्रेस ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, उन्नाव में मोहान विधानसभा से भाजपा विधायक बृजेश रावत भाजपा की संस्कृति का परिचय देते दिखाई दिए! सत्ता के नशे में चूर BJP विधायक बृजेश रावत ने पहले एक युवक को थप्पड़ों से मारा फिर उसके बाद वहां मौजूद महिलाओं को अंदर कराने की धमकी दी। आज ही योगी जी बोले थे कि सभी विधायक फील्ड में जाकर जनता की समस्या को समझे। आदित्यनाथ जी क्या ऐसे ही जनता की समस्या को समझने के लिए बोला था?
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026