आगरा। गुरुवार को मिस टीन अर्थ 2025 की 11 देशों की फाइनलिस्ट जब दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल की दीदार को पहुंचीं तो भीड़ देखते ही बन रही थी। स्पेन, मेक्सिको, फिलीपींस, भारत, नेपाल, नीदरलैंड, वियतनाम, कनाडा, कंबोडिया, क्यूबा और श्रीलंका से आईं सुंदरियों ने जब सफेद संगमरमर के इस प्रेम प्रतीक को देखा तो सबकी एक ही प्रतिक्रिया थी- अमेजिंग… वंडरफुल… वाह ताज!
ताजमहल के मुख्य द्वार से एंट्री करते ही पर्यटकों की नजर जब मिस टीन अर्थ की प्रतिभागियों पर पड़ी, तो सेल्फी लेने की होड़ सी लग गई। भीड़ में हर कोई उन्हें कैमरे में कैद करना चाहता था। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख़्ता बंदोबस्त किए गए थे।
भारत से जुड़ी मिस टीन अर्थ इंडिया- खुशी यादव, मिस टीन यूनिवर्स इंडिया- निरंजना तिवारी, मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया- दिव्या वाधवा, मिस टीन मल्टीनेशनल- रुचि जाधव और मिस टीन दिवा फर्स्ट रनर अप- आरना चतुर्वेदी भी ताजमहल भ्रमण में शामिल रहीं।
मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद और राष्ट्रीय पीआर प्रमुख सर्वेश कश्यप की मौजूदगी ने दौरे को और खास बना दिया।
सुंदरियों ने ताजमहल की वास्तुकला, पच्चीकारी, और शाहजहां-मुमताज़ की प्रेमगाथा को बारीकी से जाना।
ताज के रखरखाव, असली कब्र की स्थिति और यमुना के पार विहंगम दृश्य को लेकर उन्होंने गाइड से विस्तार में जानकारी ली। वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर उन्होंने ताजमहल के साथ सेल्फी और शॉर्ट वीडियो भी रिकॉर्ड किए।
मीडिया से बातचीत में सभी प्रतिभागियों ने कहा- दुनिया के कई देशों में घूमे हैं, लेकिन ताजमहल ने दिल छू लिया। यह प्रेम, कलाकारी और संस्कृति का बेजोड़ नमूना है। हर इंसान को जीवन में एक बार इसे जरूर देखना चाहिए।
ये रहीं 11 देशों की मिस टीन अर्थ 2025 की फाइनलिस्ट, जो यहां पहुंचीं
कंबोडिया — लखीना।
क्यूबा — लिया रेयेस।
भारत — खुशी यादव।
नेपाल — प्रिंसेस मल्ला।
स्पेन — सोफिया लोरेंटे।
नीदरलैंड — ज़ांथे विट।
वियतनाम — लिन्ह।
कनाडा — मिशा।
मेक्सिको — जोहाना गोंजालेज़।
फिलीपींस — मेरिडिथ बोबाडीला।
श्रीलंका — माविथी पुनसरानी।
ताजमहल के साथ उन्होंने भारतीय परिधान, आभूषण और भाव-भंगिमा में पूरी तरह खुद को ढाल लिया। उनकी उपस्थिति ने ताज परिसर को मानो और अधिक सुंदर बना दिया।
मिस यूनिवर्स इंडिया के ऒनर निखिल आनंद ने कहा कि हर बार ताजमहल देखकर उतना ही रोमांच होता है, जितना पहली बार।
विदेशों में भी जब भारत की बात होती है, तो ताजमहल हमारे गर्व का प्रतीक बन जाता है। नेशनल पीआर हेड सर्वेश कश्यप ने कहा कि आज की ट्रिप ऐतिहासिक रही। दुनियाभर की सुंदरियों का एक साथ ताज देखना अपने आप में बड़ी बात है।
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026