आगरा। थाना सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र में 21 साल पहले पिता की हत्या करने वाले आरोपी ने बेटे से पांच लाख चौथ की मांग की है और पैसे ने देने पर जान से मारने की धमकी दी है। भयभीत पीड़ित ने थाना सिकंदरा पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
रूनकता निवासी यशपाल सिंह सिकरवार का आरोप है की वो अपने भाई दुष्यंत प्रताप के साथ रूनकता पुल के निकट अपनी जमीन देखने गए थे और वहीं पास में ठेल पर छोले भटूरे खाने लगे । इसी दौरान वहां पवन पुत्र चराखन लाल स्विफ्ट कार से चार साथियों के साथ आया और जमीन की फोटो खींचने लगा। पीड़ित उसे पहचानता नहीं था और इसी कारण से उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उसने अपना नाम पवन बताया और बोला की तेरे बाप को मैंने ही मारा था और अब अगर तूने पांच लाख नहीं दिए तो तुझे भी मार दूंगा और जमीन कब्जा कर लूंगा।
पीड़ित ने बताया की पवन और उसके भाई चंद्रशेखर ने 20 अक्टूबर 2002 को चौथ वसूली न देने पर उसके पिता स्व मांगे श्याम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा दी है और अभी कुछ समय पहले ही यह जेल से छूटकर आया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, सियासी अटकलें और कयासों का बाजार गर्म - September 26, 2026
- आगरा के अछनेरा में 42 वर्षीय साधु धर्मवीर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, जमीन के लालच में भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या - September 26, 2026
- आगरा में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: सोशल मीडिया कॉल की रिकॉर्डिंग और फोटो वायरल करने की धमकी, FIR दर्ज - September 26, 2026