अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिसमें क्रू मेंबर समेत 241 लोगों की मौत हो गयी। हादसे के बाद कई लोगों के मन में विमान यात्रा को लेकर डर बैठ गया है। इस बीच रविवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय एक विमान के पहियों में धुआं उठता दिखा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सऊदी अरब पहुंचे विमान में से धुआं उठता दिखा। जेद्दा से 250 हज यात्रियों को लेकर सऊदी एयरलाइंस का विमान फ्लाइट (एसवी 3112) लखनऊ आ रहा था। लैंडिंग गियर से चिंगारी और धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद तुरंत आपातकालीन कार्रवाई की गई।
घटना की सूचना मिलने पर विमान बचाव एवं अग्निशमन (ARFF) की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब की टीम के साथ स्थिति पर काबू पाया। हालांकि, इससे विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस दौरान पायलट की सतर्कता और एयरपोर्ट फायर टीम की त्वरित प्रतिक्रिया की बदौलत विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बताया जा रहा है कि बारिश के कारण भीगे रनवे पर सऊदी अरबिया एयरलाइन के एयर बस 330 की हार्ड लैंडिंग कराई गई थी। यह इस श्रेणी का एकमात्र विमान है, जो लखनऊ के रनवे पर उतरता है। इसको फायर फाइटिंग का प्रोटोकॉल प्रतिदिन दिया जाता है। वहीं, विमान की तकनीकी जांच में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आयी, इसलिए विमान रविवार शाम को वापस रवाना हो गया था।
-साभार सहित
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026