इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनी TESLA ने कहा है कि लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमले से ट्रांसपोर्ट रूट में बदलाव करना पड़ रहा है और इसका असर उसके उत्पादन पर पड़ रहा है.
कंपनी ने ये भी कहा है कि कल-पुर्जों की सप्लाई में आए गतिरोध के कारण बर्लिन के पास उसकी फैक्ट्री में दो हफ़्तों के लिए उत्पादन रोकने का फ़ैसला लिया गया है.
विश्लेषकों का कहना है कि लाल सागर का रास्ता व्यापारिक जहाजों के आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण है और इस रूट पर हो रहे हमलों का नतीजा उपभोक्ताओं के लिए ऊंची कीमतों के रूप में दिखेगा. ये सब कुछ ऐसे वक़्त में हो रहा है जब दुनिया भर में महंगाई को लेकर चिंता जताई जा रही है.
दुनिया भर में समंदर के रास्ते कंटेनर लाने-ले जाने वाले जहाजों के लगभग एक चौथाई हिस्से को मजबूर होकर लाल सागर और स्वेज़ नहर का रास्ता छोड़कर अफ्रीका का लंबा रूट लेना पड़ रहा है. इससे न केवल सामान लाने-ले जाने में दे रही है, बल्कि उसमें बाधा भी आ रही है.
-एजेंसी
- 2027 चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल - October 15, 2026
- दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी - October 15, 2026
- CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे गए तिहाड़, दिपके ने कहा – ऐसा अंग्रेजों के राज में होता था - October 15, 2026