मुंबई (अनिल बेदाग): दुनिया की अग्रणी ग्राहक प्रबंधन कंपनी सेल्सफोर्स ने आज भारत की अग्रणी डायरेक्ट-टू-होम(डीटीएच) और कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, टाटा प्ले के साथ रणनीतिक सहयोग की घोषणा की। इस साझेदारी के माध्यम से टाटा प्ले अपने ग्राहकों को अधिक उपयोगी और व्यक्तिगत अनुभव तेजी से प्रदान कर सकेगा।
ग्राहकों की सहभागिता को नया रूप देने और अत्यधिक व्यक्तिगत ऑफ़र के साथ व्यवसाय की वृद्धि के लिए यह साझेदारी टाटा प्ले के लिए मील का पत्थर है। सेल्सफोर्स के एआई तकनीक का उपयोग करके, टाटा प्ले ग्राहकों की सभी जानकारी – जैसे सदस्यता, संवाद और वे क्या देख रहे हैं – का संकलन करेगा। इससे उसे ग्राहकों की पूरी और स्पष्ट जानकारी मिलेगी। इसके अनुसार, टाटा प्ले अपने विपणन के लक्ष्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेगा, अभियानों को सुधार सकेगा और विभिन्न प्लेटफार्मों पर ग्राहकों के लिए समान और व्यक्तिगत अनुभव दे सकेगा। टाटा प्ले के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरित नागपाल और सेल्सफोर्स इंडिया की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुंधति भट्टाचार्य सहयोग की घोषणा की।
एआई तकनीक में अग्रणी सेल्सफ़ोर्स कंपनी ने एजेंटफोर्स नामक एक नया तंत्रद्यान विकसित किया है। यह तंत्रद्यान कंपनियों को एआई का उपयोग करके स्वयंचालित रूप से काम करने वाले प्रतिनिधियों, यानी एजेंट्स को बनाने की सुविधा देता है, जो व्यवसाय के विभिन्न कार्यों को स्वचालित रूप से कर सकते हैं। सेल्सफोर्स की एआई तकनीक उद्योगों में बड़े बदलाव ला रही है, जबकि टाटा प्ले अपने डिजिटल परिवर्तन की यात्रा में गति ला रहा है। वह सेल्सफोर्स डेटा क्लाउड, मार्केटिंग और पर्सनलाइजेशन, और टेबलो जैसे टूल्स का उपयोग करके एक अधिक ग्राहक-केंद्रित, जानकारी-आधारित कंपनी बनने का प्रयास कर रहा है।
इस तकनीक का उपयोग करके, टाटा प्ले अपने डीटीएच और ओटीटी प्लेटफार्मों पर ग्राहकों के साथ संवाद को और बेहतर बनाएगा। ग्राहकों को अधिक व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करेगा और उपयोगी जानकारी का उपयोग करके व्यवसाय संबंधी योजनाओं में सुधार करेगा। इससे टाटा प्ले के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त सेवाएं और उत्पाद प्रदान करने के अवसर उत्पन्न होंगे। इस एआई-आधारित दुनिया में, सेल्सफोर्स अपने ग्राहकों को विभिन्न सेवाओं में एक सहज, एकीकृत और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करने में मदद करता है, जिससे ग्राहकों को एक सुसंगत और एकीकृत अनुभव मिलता है।
इस नई साझेदारी के बारे में बात करते हुए, टाटा प्ले के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरित नागपाल ने कहा, “सेल्सफोर्स के साथ साझेदारी करके, हम अपने ग्राहकों को बेहतर तरीके से समझने और प्रत्येक संवाद में संबंधित सेवाएं प्रदान करने के लिए एआई और डेटा तकनीक का लाभ उठा रहे हैं। अब हमारे पास प्रत्येक ग्राहक और उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं की गहरी जानकारी होगी, जिससे हम बिना अन्य ग्राहकों पर कोई प्रभाव डाले प्रत्येक ग्राहक को उनकी अनुकूल सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।”
सेल्सफोर्स में, हम नवाचारों को बढ़ावा देने और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने वाली प्रौद्योगिकियों के साथ व्यवसायों को सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विभिन्न उद्योगों में, हम कंपनियों को एआई, डेटा, और ऑटोमेशन का उपयोग करके उनके डिजिटल परिवर्तन को गति देने, प्रबंधन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और प्रगति के नए अवसरों को उत्पन्न करने में सक्षम बना रहे हैं। टाटा प्ले के साथ हमारी साझेदारी जनरेटिव एआई और डेटा-आधारित जानकारी के परिवर्तनकारी शक्ति का उपयोग करके अत्यधिक व्यक्तिगत, सार्थक संवाद प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एक साथ मिलकर, हम ग्राहक संवाद में नए मानक स्थापित करने, टाटा प्ले को उसके डिजिटल परिवर्तन की यात्रा में गति देने और उसके देशभर में ग्राहकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य निर्माण करने का लक्ष्य रखते हैं, ऐसा सेल्सफोर्स इंडिया की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा।
-up18News
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026