बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया.
तेजस्वी यादव ने घोषणा पत्र में 200 यूनिट बिजली फ्री, 500 रुपये में गैस सिलेंडर और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया है.
तेजस्वी यादव ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, ”हमारी पार्टी की सरकार बनने पर बिहार को विशेष राज्य का दर्ज दिया जाएगा और बिहार को 1 लाख 60 हज़ार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज मिलेगा.”
तेजस्वी यादव ने कहा, ”बिहार में हर परिवार को 200 यूनिट प्रति महीना बिजली फ्री मिलेगी. गैस सिलेंडर का रेट 500 रुपये किया जाएगा.”
तेजस्वी यादव ने सरकार बनने पर एक करोड़ सरकारी नौकरी देने का वादा किया.
तेजस्वी यादव ने कहा, ”देश में 30 लाख सरकारी नौकरी खाली हैं और हमारी सरकार बनने पर एक करोड़ सरकारी नौकरियां दी जाएंगी.”
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा.
तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. आरजेडी बिहार की 40 में से 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
-एजेंसी
- जयपुर हाउस के श्रीराम पार्क में डांडिया की धूम: रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में झूमे महिला-पुरुष, बच्चों ने उठाया झूलों का आनंद - October 21, 2026
- सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने किया धर्म परिवर्तन की खबरों का खंडन: बोले— “हिंदू धर्म में पैदा हुआ, धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं” - October 21, 2026
- Godrej Properties की Navras Garba Night में छाए अभिनेता-निर्माता Veeir Chaudary, Hiten Tejwani और Gauri Pradhan Tejwani के साथ सितारों से सजी शाम - October 21, 2026