अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के कार्यकारी बोर्ड ने पाकिस्तान के लिए स्टैंडबाय अरेंजमेंट (एसबीए) कार्यक्रम के पहले दौर को पूरा करते हुए 700 मिलियन डॉलर की किश्त जारी करने को मंजूरी दे दी है.
पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय की सोशल मीडिया वेबसाइट पर जारी की गई घोषणा के अनुसार आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड की आज की बैठक में एसबीए कार्यक्रम की पहली समीक्षा की गई, जिसके बाद आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड ने 700 मिलियन डॉलर की किश्त जारी करने की मंजूरी दे दी.
नई किश्त जारी होने की मंजूरी के बाद पाकिस्तान को इस कार्यक्रम के तहत मिलने वाली रकम 1.90 अरब डॉलर हो जाएगी.
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि 1.20 बिलियन डॉलर की पहली किश्त जुलाई 2023 में पाकिस्तान को जारी की गई थी.
इससे पहले पिछले साल 30 जून को पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच एसबीए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे.
-एजेंसी
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026