कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे मैच में विराट कोहली ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। विराट कोहली इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने आउट होने से पहले एक ऐसा कारनामा किया जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका था। वह एक खास लिस्ट में टी20 के सभी विस्फोटक बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।
विराट कोहली ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
विराट कोहली ने इस मैच में 7 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली। इस दौरान विराट ने 1 चौका और 2 छक्के जड़े। इसी दौरान उन्होंने आईपीएल में 250 छक्के पूरे किए। वहीं, आरसीबी के लिए अब उनके 264 छक्के हो गए हैं। इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी एक टीम के लिए 264 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। टी20 क्रिकेट में अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने एक टीम के लिए इतने छक्के नहीं लगाए थे।
आईपीएल में 250 छक्के जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज
विराट कोहली आईपीएल में 250 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले ये कारनामा क्रिस गेल, रोहित शर्मा और एबी डि विलियर्स कर चुके हैं। क्रिस गेल 357 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। वहीं, रोहित शर्मा आईपीएल में अभी तक 275 छक्के लगा चुके हैं और एबी डि विलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में 251 छक्के लगाए थे। दूसरी ओर एमएस धोनी आईपीएल में 250 छक्के जड़ने से 3 छक्के दूरे हैं।
– एजेंसी
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026