जिलाधिकारी ने ट्वीट करके दी जानकारी, पर्यटन व्यवसायियों में खुशी की लहर
Agra (Uttar Pradesh, India)। आखिरकार ताजमहल और आगरा किला खुलने की तारीख घोषित कर दी गई है। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि ताजमहल और आगरा किला 21 सितम्बर, 2020 से खोले जाएंगे। फतेहपुर सीकरी के बारे में अभी कोई स्थिति सपष्ट नहीं है। वैसे माना जा रहा है कि ताजमहल और आगरा खुलेंगे तो फतेहपुर सीकरी को खुलनेसे कौन रोकने वाला है।
17 मार्च से बंद हैं स्मारक
अदृश्य कोरोनावायरस के कारण विश्वदाय स्मारक ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी 17 मार्च, 2020 से बंद हैं। करीब चार लाख लोगों की रोजी-रोटी ताजमहल के सहारे चलती है। होटल, रेस्टोरेंट, गाइड, फोटोग्राफर, एम्पोरियम, ट्रेवल से जुड़े लाखों लोग बेरोजगार हैं। जैसे इस समय टूरिस्ट वाहन नहीं चल रहे हैं तो ड्राइवर, कंडक्टर बेरोजगार बैठे हैं। जमा-पूंजी खत्म हो चुकी है। बेरोजगारी चरम पर है। होटल खुल भी जाएं तो क्या होगा क्योंकि पर्यटक ही नहीं है। विदेशी पर्यटक तो अभी आने से रहे। इसके चलते आगरा में हाहाकार की स्थिति है। एक सितम्बर से अन्य स्मारक तो खोल दिए गए लेकिन ताजमहल, किला और सीकरी पर ताला है। पर्यटक इन्हीं स्मारकों को मुख्य रूप से देखने आते हैं।
सुनील सी गुप्ता ने क्या कहा
महापौर नवीन जैन की मांग पर ताजमहल समेत देश के सभी स्मारक बंद कर दिए गए थे। ट्रेवल ब्यूरो के निदेशक सुनील सी गुप्ता ने फेसबुक पर डीएम का ट्वीट डालते हुए कहा है कि अनेक प्रयासों के बाद आखिरकार सफलता मिल ही गई। 21 सितम्बर से ताजमहल और आगरा किला खोलने की अनुमति दे दी गई है। आशा की जा रही है कि आगरा के पर्यटन की गाड़ी फिर से पटरी पर लौट आएगी।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026