Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पूर्वी महानगर शाखा के अंत्योदय मिलन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय ” वैश्विक बाजारी शक्तियों का प्रभाव बनाम भारतीय जीवन दर्शन” रहा। सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष शशि कुमार अग्रवाल,आगरा विभाग के विभाग संघचालक भवेंद्र शर्मा, आगरा कॉलेज के प्राचार्य अनुराग शुक्ला व बैकुंठी देवी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पूनम सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
मुख्य वक्ता डॉ शशि कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी अंतरराष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल कंपनिया भारत में भारत की अभिनव चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का विरोध कर रही है तथा एलोपैथी का समर्थन कर रही है एलोपैथी के कारण अनेक प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। अतः आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा की वैकल्पिक पद्धतियों को समाज स्वीकार कर स्वस्थ रहे।
विभाग संघ चालक भवेंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्र प्रेम से ही हम बजरी शक्तियों का मुकाबला कर सकते हैं। इसका एकमात्र साधन युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत करना है।
डॉ. पूनम ने कहा कि वैश्विक शक्तियां भारतीय जीवन मूल्य पर हमला करके भारतीय समाज व परिवार के बीच विखंडन पैदा करना चाहती है जिससे उपभोक्तावाद की गिरफ्त में भारत फंस रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन अनंत विश्वेंद्र सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र कुमार ने किया।
कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल, मुनीश जी, महानगर विद्यार्थी प्रचारक राम जी, सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य कृष्णकांत द्विवेदी व नगर के अन्य दायित्ववान कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026