गाजीपुर। मृतक मुख्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ाल अंसारी से मुलाकात करने पहुंचे राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस तरह से सरकारी तंत्र ने सारी नैतिकता को ताक पर रखकर उनके साथ घटिया काम किया, वो निंदनीय है। जो काम न्यायपालिका को करना चाहिए, आज सरकारी तंत्र खुद सरकारी गुंडा तंत्र के बल पर कर रही है।
हम अपराधी हैं या नहीं है। ये फैसला न्यायपालिका को करना होता है, लेकिन आज न्यायपालिका को भी दरकिनार कर से उत्तर प्रदेश की सरकार अराजकता के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जहर देकर उन्हें मारने का जो आरोप था वो सच साबित हुआ। वे पूरी तरह से अस्वस्थ थे, सरकारी तंत्र के दबाव में उन्हें स्वस्थ बताकर जेल भेजा गया।
बता दें कि आरएएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे थे। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर पहुंचकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने परिजनों को सांत्वना दी थी। इस मौके पर दिवंगत मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और सांसद अफजाल अंसारी और मुख्तार के बेटे वहां मौजूद थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुख्तार के रिश्तेदार और मीडियाकर्मियों का वहां जमावड़ा रहा।
-एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026