Bhopal (Madhya Pradesh, India)। राष्ट्रीय वंचित पार्टी भोपाल के प्रादेशिक कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कोरोना काल के चलरते लोगों को आमंत्रित नहीं किया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्यालय में जंडारोहण किया है। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव को आमंत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि भारत आत्मनिर्भर कैसे बनेगा। यह भी कहा कि कोरोना को मात दे देंगे तो उस दिन लगेगा मेरा भारत सही मायने में स्वतंत्र हुआ है।
आत्मनिर्भर भारत कैसे बनें
श्री यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की बात कही है। बड़ा अच्छा लगता ये शब्द। इस शब्द की सार्थकता तभी होगी जब कोरोना काल में मीलों पैरों में छाले लेकर चलने वाले बेरोजगार, पीड़ित, वंचित लोग आत्मनिर्भर बनेंगे। जब तक ये अपने पैरों पर खड़े नहीं होंगे तो मेरा देश कैसे आत्मनिर्भर बनेगा। देश सक्षम है इस बात के लिए कि ऐसे पीड़ितों को आत्मनिर्भर बनाया जए।
इस योजना पर फोकस करें
सारी योजनाएं बाद में, इस योजना पर फोकस करें। सरकार का एक ही बिन्दु प्रोग्राम हो कि जो लोग पीड़ित हुए हैं, खाने का साधन नहीं है उन्हें कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाए। इन्हें छोटे-छोटे काम दिए जाएं। स्वरोजगार योजना के अंतर्गत व्यवसाय खोल जाएं ताकि अपने परिवार को पाल सकें, खुद और अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बना सकें। जिस दिन ये लोग आत्मनिर्भार बन जाएंगे तो मेरा हिन्दुस्तान आत्मनिर्भर बन जाएगा।
कोरोना से आजादी जरूरी
भारत को आजादी 1947 में मिली। मैं आज कोरोना से पूरे देश की आजादी चाहता हूं। जैसे 1947 में अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, वैसे ही कोरोना को मजबूर करना है। सभी देशवासियों के साथ पुलिस, डॉक्टर, सफाई कर्मचारियों का धन्यवाद करता हूं। कोरोना पीड़ितों की सेवा में प्राण त्यागने वालों को सेना की तरह परमवीर चक्र मिले। हमें कोरोना से आजादी के लिए लड़ना है। कोरोना को मात दे देंगे तो उस दिन लगेगा मेरा भारत सही मायने में स्वतंत्र हुआ है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026