इटावा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ‘देसी अंदाज’ एक बार फिर उनके गृह क्षेत्र सैफई में देखने को मिला। रविवार को सैफई के पास एक गांव में चल रहे शादी समारोह में अखिलेश यादव अचानक मेहमान बनकर पहुंच गए। पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर न केवल वर-वधू पक्ष, बल्कि पूरा गांव उत्साह से भर गया।
रास्ते में रुकवाई गाड़ी, गांव वालों से की मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव सैफई क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी रास्ते में एक गांव में शादी का पंडाल देख उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। बिना किसी पूर्व सूचना या औपचारिक निमंत्रण के वे सीधे समारोह स्थल के भीतर पहुंच गए। पहले तो लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए, लेकिन जैसे ही उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया, वहां सेल्फी और फोटो खिंचवाने वालों की होड़ मच गई।
जमीनी जुड़ाव का संदेश
शादी में मौजूद बुजुर्गों ने इसे अखिलेश यादव का बड़प्पन बताया। परिवार के सदस्यों का कहना था कि “हमने सोचा भी नहीं था कि हमारे घर की खुशियों में पूर्व मुख्यमंत्री खुद शामिल होंगे।” राजनीतिक जानकारों के अनुसार, सैफई और आसपास के क्षेत्रों में अखिलेश यादव का यह सीधा जनसंपर्क कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ उनके भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करता है।
- भाभी की बहन ने ठुकराया रिश्ता, तो नाराज देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, खुद भी लहूलुहान - February 15, 2026
- आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने लगाई गिरिराज परिक्रमा, दुग्धाभिषेक कर लिया पवित्र स्थलों का आशीर्वाद - February 15, 2026
- ताजनगरी में ‘दिवाली’ जैसा जश्न: पाकिस्तान को धूल चटाते ही झूम उठा आगरा, आधी रात तक गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - February 15, 2026