सुनील पाल अपनी मजेदार कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं. ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से सुनील पाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस शो में उनके परफॉर्म किए हुए कॉमेडी एक्ट आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. सुनील पाल पारिवारिक कॉमेडी में विश्वास रखते हैं, यही वजह है कि हाल ही में उन्होंने मुनव्वर फारूकी और अनुभव बस्सी जैसे कॉमेडियन पर निशाना साधा है.
‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील पाल दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की थी. दोनों ने इस कॉमेडी रियलिटी शो की ट्रॉफी भी जीती थी. लेकिन एक ही शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इन दो कॉमेडियन दोस्तों के रास्ते आगे अलग हो गए. जहां कपिल अपने टीवी शोज को लेकर बिजी हो गए, वहीं सुनील ने ऑन ग्राउंड जाकर कॉमेडी शो में परफॉर्म करने का फैसला लिया. कुछ दिन पहले सुनील पाल ने टेलीचक्कर से की बातचीत में अपनी कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन करने वाले मुनव्वर फारूकी और अनुभव बस्सी जैसे स्टैंड-अप कॉमेडियन को खूब खरी-खोटी सुनाई.
सुनील पाल ने मुनव्वर फारूकी, हर्ष गुजराल और अनुभव बस्सी जैसे स्टैंडअप कॉमेडियन पर निशाना साधा है. उनकी माने तो ये लोग कॉमेडियन तो बिल्कुल भी नहीं है. सुनील ने कहा, ”जिस मंच पर हम कॉमेडी परफॉर्म करते हैं उस मंच को हम मंदिर मानते हैं. हम हमारी कॉमेडी से लोगों को हंसाते हैं लेकिन किसी का अपमान नहीं करते. पर कुछ कॉमेडियन कॉमेडी के नाम पर लोगों को गलत बातें बताते हैं, और वो अपनी इन बातों से लोगों में नकारात्मकता फैला रहे हैं, ये लोग हमारी संस्कृति पर कीचड़ उछाल रहे हैं और उनकी वजह से आज की युवा पीढ़ी भी गलत चीजें सीख रही है.”
मुनव्वर को नहीं मानते कॉमेडियन
सुनील पाल ने आगे कहा कि मुनव्वर फारूकी और बस्सी जैसे लोग कॉमेडी को नहीं समझते. वो बस लोगों का अपमान करते हैं. इन जैसे लोगों ने आज तक जिंदगी में सिर्फ गालियां दी हैं और खुद भी गालियां खाते आए हैं. जिस तरह से स्टैंड-अप कॉमेडी के दौरान आजकल अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, वो गलत है. लेकिन दुख की बात ये है कि बड़ी बड़ी कंपनी भी अब इनका प्रसार और प्रचार कर रही हैं. बच्चे जब उनके खरीदे हुए व्यूज देखते हैं तब उनसे प्रभावित हो जाते हैं. इस दौरान सुनील पाल ने कहा कि अगर कोई उन्हें 100 करोड़ भी दे, तब भी वो कॉमेडी करते हुए इस तरह से अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करेंगे.
– एजेंसी
- यूपी MLC चुनाव में 5 सीटों पर हार के बाद बोले डिप्टी CM केशव मौर्य: “सपा का खाता वहां खुला, जहां नहीं खुलना था” - October 28, 2026
- आगरा के पोइया घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछलियां - October 28, 2026
- यूपी-सिंगापुर पार्टनरशिप को मिली नई रफ्तार: सीएम योगी ने लखनऊ में 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; एमओयू पर हुए हस्ताक्षर - October 28, 2026