Agra, Uttar Pradesh, India. सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल समिति की जर्नल बॉडी मीटिंग बालूगंज स्थित अस्पताल के मीटिंग परिसर में हुई। इसमें नवीन कार्यकारिणी का चयन चुनाव अधिकारी कर्नल राम सिंह एवं सभा में उपस्थित सदस्यों की वोटिंग प्रक्रिया से सम्पन्न हुआ। सभा में 23 सदस्य उपस्थित रहे।
एडवोकेट जोगिंदर सुखीजा को अध्यक्ष, सतीश खुराना को उपाध्यक्ष, उमेश सिंह को सचिव एवं डॉ. नरेश अरोड़ा को मुख्य लेखाधिकारी चुना गया। सहसचिव जसवंत सिंह एवं कोषाध्यक्ष के रूप में दिलीप लखियानी को चुना गया। यह चुनाव इसलिए भी जरूरी हो गया था क्योंकि मई 2021 में अस्पताल समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय ब्रिगेडियर पी एस चीमा का निधन हो गया था।
मीडिया प्रभारी रवि मल्होत्रा ने बताया कि इस अवसर पर निरंकारी मिशन की जोनल इंचार्ज माता कान्ता महेन्द्रू ने सभी चयनित पदाधिकारियों को अपने आशीर्वचनों से समाज की सेवा में निरंतर लगे रहने को प्रोत्साहित किया। सभी सदस्यों ने इस नए वार्षिक सत्र में 1000 निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन करवाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गुरमीत कालरा, महेश चौहान, मनमोहन निरंकारी, जसवंत सिंह, रवि मल्होत्रा, मोहित आहूजा आदि उपस्थित रहे\
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026